फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lakhs stolen from two jewelery shops

Siddharthnagar News: दो आभूषण की दुकान से लाखों की चोरी

Thu, 12 Jan 2023 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from two jewelery shops
दो आभूषण की दुकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन

उसका थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार(सिद्धार्थनगर)। ठंड में चोरी की वारदात बढ़ रही है। बावजूद इसके उसका पुलिस सतर्कता बढ़ाने का दावा कर रही है। उसका थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में बुधवार रात चोरी की दो घटनाएं हुईं। आभूषण की दो दुकानों का ताला तोड़कर चोर लाखों के सामान समेट ले गए।
बृहस्पतिवार सुबह दुकानदारों को जानकारी हुई तो उन्हें पुलिस को सूचित किया। चोरी की जानकारी मिलने के बाद सीओ अखिलेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच किया। उसका थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ते हुए अपराध से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। उनका कहना है पुलिस अगर सक्रिय रहती तो आए दिन मारपीट और चोरी की वारदात नहीं होती है।
विज्ञापन

---
नकदी और जेवरात चोरी
उसका राजा निवासी अजय वर्मा ने बताया कि स्टेशन रोड पर उनकी सोने- चांदी की दुकान है। वह बुधवार रात दुकान बंद करने के बाद घर चले गए। रात में चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। दुकान से नकदी और जेवरात मिलाकर 40 हजार चुरा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह दुकान का ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कैश और कपड़ा ले गए
उसका बाजार निवासी मुंशी अंसारी निसार अहमद की कपड़े की दुकान है। यह दुकान आद्यानगर में स्थित है। वह बीती रात दुकान बंद करने के बाद घर चले गए। इसी दौरान चोरों ने दुकान का शटर तोड़ इसमें रखा कपड़ा, नकदी और सीसीटीवी का सेट भी उखाड़ ले गए।

---
पुलिस के हाथ पांव फूले
उसका बाजार में ताबड़तोड़ चोरी की दो घटनाओं से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। सीओ अखिलेश कुमार वर्मा ने एसओ बलजीत कुमार राव के साथ मौका मुआयना किया। एसओ उसका बालजीत राव ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस चोरी रोकने और घटना के पर्दाफाश के लिए टीम बनाकर काम कर रही है। जल्द ही चोर गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed