{"_id":"682cc074381a37332a01392b","slug":"lakhs-spent-still-the-road-of-the-zilla-panchayat-did-not-improve-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-137839-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लाखों खर्च, फिर भी नहीं सुधरी जिला पंचायत की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लाखों खर्च, फिर भी नहीं सुधरी जिला पंचायत की सड़क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत विभाग सड़कों के निर्माण और मरम्मत के नाम पर प्रतिवर्ष करीब 70 करोड़ रुपये खर्च करता है। इसके बावजूद जिले की अधिकतर सड़कों की हालत नहीं सुधर रही है। यही हाल नौगढ़ विकास खंड के बसौनी-अहिरौली-जगदीशपुर राजमार्ग का है।
ढाई किलोमीटर सड़क में डेढ़ फीट के गड्ढों की भरमार है। इसके कारण हल्की बारिश में सड़क तालाब बन जाती है। घुटने भर पानी में घुसकर राहगीर आते-जाते हैं। इस मार्ग को पांच वर्ष पूर्व मानक की अनदेखी करके नवीनीकरण किया गया। जिन स्थानों पर गड्ढे थे, उसमें गिट्टी के जगह मिट्टी डालकर बनाया गया था। इसके कारण सड़क छह माह के भीतर ही टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई थी। इसी मार्ग पर अहिरौली हाल्ट स्टेशन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दो दर्जन परिषदीय विद्यालय एवं पल्टन नाथ सेमरा शिव मंदिर पड़ता है।
इस मार्ग से प्रतिदिन करीब एक हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है। इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- --
सड़क की हालत सुधारने के लिए डीएम को शिकायत पत्र दिया गया है। इसके बावजूद भी सड़क की दशा सुधारने के लिए कोई जिम्मेदार अभी तक आगे नहीं आए।
- राजेंद्र प्रसाद, अहिरौली
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मार्ग की हालत नहीं सुधारने आने-जाने वाले राहगीरों के साथ बाइक सवार व चार पहिया वाहन चालक काफी परेशान होते है। सड़क मरम्मत हो जाए तो रेलवे स्टेशन तक आवागमन बेहतर होगा।
विज्ञापन
-भागीरथी यादव, अहिरौली
-- -- -- -- -- -- -- --
सड़क की हालत जानने के लिए अवर अभियंता के साथ निरीक्षण करेंगे। कार्ययोजना में शामिल कराकर शीघ्र ही सड़क का नवीकरण कराया जाएगा।
-लालता प्रसाद, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत