फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ladhi charge in siddharthanagar mahostava

Siddharthnagar News: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के कार्यक्रम दौरान लाठीचार्ज

Fri, 03 Feb 2023 03:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Feb 2023 03:48 PM IST
सार

पुलिस लाठियां भांजते हुए अराजकतत्वों को दौड़ा रही थी तो किसी ने वीडियो बना लिया। सुबह होते ही यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस एक युवक को पीट रही है। लोगों को दौड़ा भी रही है।

विज्ञापन
ladhi charge in siddharthanagar mahostava
सिद्धार्थनगर महोत्सव में भगदड़ के दौरान टूटी कुर्सियां। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR

विस्तार

सिद्धार्थनगर महोत्सव में अंतिम दिन बुधवार रात 10.30 बजे भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। पुलिस ने लाठी उठाई तो पंडाल के पास जुटी भीड़ तितर बितर हो सकी।
विज्ञापन

पंडाल के अंदर प्रवेश नहीं कर पाने वाले युवाओं ने अराजकता शुरू की दी। बाहर रखी कुर्सियों को तोड़ना शुरू कर दिया। पुलिस उन्हें रोकती रही, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। इसी बीच किसी ने भीड़ से कुर्सी उठाकर पुलिस पर फेंक दिया। इससे एक पुलिसकर्मी को चोट लग गई। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने लाठी चार्ज कर दी।
विज्ञापन


वायरल हुआ वीडियो
पुलिस लाठियां भांजते हुए अराजकतत्वों को दौड़ा रही थी तो किसी ने वीडियो बना लिया। सुबह होते ही यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस एक युवक को पीट रही है। लोगों को दौड़ा भी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण भी बिगड़ी बात
पिछले वर्ष एक प्रवेश पास पर दो लोगों को प्रवेश दिया जाता था, लेकिन इस बार पास पर प्रवेश करने वालों की संख्या नहीं लिखी थी। वीवीआईपी/ वीआईपी श्रेणी एक पास लेकर 2-3 लोग पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें यह कहते रोक दिया कि एक पास पर एक ही व्यक्ति को प्रवेश मिलेगा। ऐसी स्थिति में वे अंदर नहीं गए। पवन सिंह मंच पर गाने लगे तो ऐसे लोगों ने अराजकता शुरू कर दिया। इसके साथ भीड़ बढ़ जाने के कारण पुलिस ने प्रवेश पास वालों को भी रोकना शुरू कर दिया, इससे स्थिति और बिगड़ गई।


पंडाल में व्यवस्था नियंत्रित थी, जबकि पंडाल के समीप कुछ लोग अराजकता कर रहे थे तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इस मामले में सीओ बांसी से रिपोर्ट मांगी गई है। - अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed