{"_id":"6536d0255ac892eebc045727","slug":"lack-of-labs-in-medical-college-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-7096-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिना प्रयोगशाला के हो रही मेडिकल की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिना प्रयोगशाला के हो रही मेडिकल की पढ़ाई
Tue, 24 Oct 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा
10 करोड़ रुपये के उपकरण आएं तो शुरू होंगी प्रयोगशालाएं
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में चार प्रयोगशालाओं को बनाने का कार्य अधर में है। इस कारण एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को बिना प्रैक्टिकल के ही पढ़ाई करनी पड़ रही है। विद्यार्थी अपनी समस्याएं भी बता रहे हैं, लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के 100 छात्र-छात्राओं ने फरवरी में प्रवेश लिया था, जबकि जनवरी में परीक्षा संभावित है। मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी, माइक्रोबाॅयोलॉजी, फार्मोकोलॉजी एवं फॉरेंसिक मेडिसिन की प्रयोगशालाएं नहीं बनीं हैं।
मेडिकल कॉलेज में प्रयोगशालाओं को बनाने के लिए अधिकृत एजेंसी ने उपकरणों की आपूर्ति नहीं की। इस कारण प्रयोगशालाएं बनाने में देर हुई है। इससे छात्र-छात्राओं को विज्ञान की पढ़ाई में भी प्रयोग की सुविधा नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि चार प्रयोगशालाओं के उपकरण एवं फर्नीचर की खरीद के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश प्राप्त हुआ है। 28 अक्तूबर तक प्रस्ताव भेजा जाना है। जल्द ही प्रयोगशालाओं का कार्य शुरू होने की संभावना है। प्रयोगशालाओं के उपकरणों की खरीद में 10 करोड़ रुपये बजट की आवश्यकता होने का अनुमान है।