फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Laborer killed cousin for abusing

Siddharthnagar News: गाली देने पर मजदूर ने फुफेरे भाई को मार डाला

Thu, 18 May 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 18 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Laborer killed cousin for abusing
शिवनगर डिंडई थाना के करही भट्ठे पर घटना स्थल पर जांच करते एसपी अमित कुमार आनंद। संवाद
सिद्धार्थनगर/पथरा। शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के करही स्थित ईंट भट्ठे पर बुधवार रात आपसी कहासुनी के बाद मजदूर सुरेंद्र ने साथ काम करने वाले अपने फुफेरे भाई धर्मेंद्र (20) की लकड़ी के टुकड़े से मारकर हत्या कर दी। वहीं एक अन्य साथी अभिमन्यु पर भी हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अभिमन्यु को बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मारपीट में शामिल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के लालपुर खदरा गांव निवासी धर्मेंद्र (20), सुरेंद्र और अभिमन्यु सिद्धार्थनगर जिले में शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के करही चौराहे के पास स्थित दिनेश के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। इनमें सुरेंद्र मृतक धर्मेंद्र की सगी बुआ का लड़का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार रात खाना खाने के बाद तीनों ने शराब पी। इसी बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया था। इसके बाद सभी सोने चले गए थे। कुछ देर बाद सुरेंद्र उठा और बगल में रखे लकड़ी के टुकड़े से पहले धर्मेंद्र पर हमला कर दिया। जबतक अभिमन्यु कुछ समझ पाता उस पर भी वार कर दिया।

ईंट भट्ठे के अन्य मजदूरों के मुताबिक बुधवार रात सुरेंद्र, धर्मेंद्र और अभिमन्यु शराब पीने के बाद आसपास में गाली-गलौज करके सो गए थे। लेकिन सुरेंद्र बार-बार यही कर रहा था कि इसने मुझे गाली दी। शायद उसने गाली की बात दिल पर ले ली। इसी से क्षुब्ध होकर हमला कर दिया।

थानाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि मृतक के घरवालों को सूचना देकर बुला लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि पथरा थाना क्षेत्र के ईंट भट्टे करही में मजदूर की हत्या के मामले में उन्होंने मौका मुआयना किया है। घटना की जांच की जा रही है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सनकी बताया जा रहा है हमला करने वाला सुरेंद्र

ईंट भट्ठे पर कार्य करने वालों के मुताबिक हमला करने वाला सुरेंद्र सनकी मिजाज का है। वह बात-बात पर लोगों से उलझ जाता था। लेकिन बाद में शांत हो जाता था। बुधवार रात में भी विवाद हुआ था, लोगों ने सोचा कि हमेशा की तरह वह शांत हो जाएगा। लेकिन क्या पता था सुरेंद्र के दिमाग में कुछ दूसरा चल रहा है और वह सोते समय हमला करके जान ले लेगा। मौत के बाद से अन्य मजदूर दहशत में हैं।


एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्य करने वाले अन्य मजदूरों से बात की। घटना के बारे में जानकारी ली। फाॅरेंसिक टीम ने घटना पर पहुंचकर घटना से जुड़े एक-एक साक्ष्य एकत्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed