{"_id":"6a29a5005006e9b08c0b696c","slug":"laborer-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159551-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत
Wed, 10 Jun 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के इमलिया निवासी अजीज उर्रहमान और अहिरौली पड़री निवासी मुस्तफा (42) मंगलवार सुबह बाइक से निजी कार्य से डुमरियागंज जा रहे थे। रास्ते में इटवा थाना क्षेत्र के करहिया पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के इमलिया निवासी अजीज उर्रहमान और अहिरौली पड़री निवासी मुस्तफा मंगलवार सुबह बाइक से निजी काम से डुमरियागंज जा रहे थे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मुस्तफा पुत्र मोहम्मद जमा की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए गोरखपुर भेजा गया।
परिजनों के अनुसार, गोरखपुर में उपचार के दौरान हालत नाजुक बनी रही। चिकित्सकों की ओर से घर ले जाने की सलाह दिए जाने के बाद शाम को वापस लौटते समय रास्ते में मुस्तफा की मौत हो गई। घटना के संबंध में अजीज उर्रहमान ने इटवा थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मुस्तफा पेशे से मजदूर थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में मां, पत्नी हदीशुन, तीन बेटे रिजवान, शब्बू, इरफान तथा दो बेटियां करिश्मा और करीना हैं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम पसरा हुआ है।