फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kovid-19 vaccination to be done at 15 centers

जिले के 15 केंद्रों पर होगा कोविड टीकाकरण

Fri, 08 Jan 2021 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Kovid-19 vaccination to be done at 15 centers
15 केंद्रों पर होगा कोविड-19 का टीकाकरण
विज्ञापन

टीकाकरण करने वाली टीम हुई प्रशिक्षित
प्रथम चरण में 37 टीम करेंगी टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में कोविड-19 टीकाकरण की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। प्रथम चरण में जिले के 15 केंद्रों पर कोविड टीकाकरण कराया जाएगा। टीकाकरण करने वाली टीम को विभाग ने प्रशिक्षित कर दिया है। प्रथम फेज में जिले भर में 37 टीम स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण करेंगी।
प्रथम चरण में टीकाकरण शुरू होने पर सबसे पहले फ्रंट लाइन वर्कर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम के साथ सरकारी और निजी क्षेत्र के चिकित्सकों समेत 9347 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इन सभी का टीकाकरण करवाने के लिए विभाग ने 15 केंद्रों को चयनित कर सारी तैयारियां पूरी कर ली है। जिले के सभी सीएचसी-पीएचसी पर टीकाकरण करने वाली टीम गठित हैं। प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर कम से कम तीन बेड और कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। टीकाकरण के बाद किसी की हालत खराब होती है तो उसे तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्र भेज कर उपचार कराया जाएगा। कोविड-19 टीकाकरण जिला अस्पताल समेत जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी पर होगा। इन जगहों पर टीकाकरण की सारी व्यवस्थाओं को पूरी करते हुए टीकाकरण के लिए उपयोग में आने वाले तीन कमरों में व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। इस बाबत सीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए जिले में सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सभी 14 ब्लॉक के सीएचसी-पीएचसी के साथ जिला अस्पताल में टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए 37 टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

छूटे लोगों को आज मिलेगा प्रशिक्षण
जिला कोल्डचेन मैनेजर अनुराग शुक्ल ने बताया कि टीकाकरण करने वाली टीम को ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षित किया जा चुका है। छूटे हुए लोगों को सीएमओ ऑफिस में नौ जनवरी को बुलाया गया है। यहां आने वाले लोगों को प्रशिक्षित कर टीकाकरण की हर बारीकी से परिचित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed