{"_id":"5edd074a8ebc3e902576acad","slug":"korona-two-new-case-found-siddharthnagar-news-gkp3538962141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से आए दो लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से आए दो लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी और शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में किए गए थे क्वारंटीन
रिपोर्ट आने के बाद बर्डपुर आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार को दो और कोरोना संक्रमित मिले। ये दोनों बांसी और शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटर में थे। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया। जिले में अब तक कोरोना के 144 केस मिले हैं। इसमें से 93 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वहीं 46 एक्टिव केस हैं।
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवक दो मई को मुंबई से गांव आया। स्क्रीनिंग में संदिग्ध दिखने पर नमूना गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया और उसे चौधरी सुभाष ग्रामोदय इंटर कॉलेज बुढ़नईया पकड़ी में क्वारंटीन किया गया।
बांसी तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति मुंबई से आया था। स्क्रीनिंग के बाद उसे बांसी के महामाया आईटीआई कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। रविवार सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में दोनों को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को बर्डपुर सीएचसी स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि रविवार को दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
आंकड़ों पर एक नजर
- अब तक पाए संक्रमितों की संख्या-144
- बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या- 93
- एक्टिव मरीज जिनका इलाज चल रहा है- 46
- जिले में अब तक संक्रमण से मृतकों की संख्या-5