फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Knowledge Science Fair Balia, Gorakhpur winner

ज्ञान विज्ञान मेले में बलिया, गोरखपुर विजेता

Sun, 22 Nov 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय ज्ञान-विज्ञान एवं सांस्कृतिक मेला का समापन शनिवार को हुआ। ज्ञान-विज्ञान मेले के शिशु व तरुण वर्ग में बलिया की टीमें विजेता रहीं। वहीं बाल व किशोर वर्ग में गोरखपुर को जीत मिली।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीएम डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में विजयी होना जितना महत्वपूर्ण है। उससे ज्यादा महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है। ज्ञान-विज्ञान शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है।
विज्ञापन

ज्ञान का अर्थ है, बुद्धि का होना और विज्ञान का अर्थ है, समस्त शिल्प शास्त्र अर्थात तकनीकी। ज्ञान और विज्ञान दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। ज्ञान बिना क्रिया के व्यर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जगत में ज्ञान के समान कोई दूसरा पवित्र वस्तु नहीं है। विशिष्ट अतिथि एएसपी मंशाराम गौतम ने कहा कि शिक्षा का सर्वोपरि महत्व है, जो शिक्षक द्वारा प्राप्त होता है। शिक्षक का सम्मान करेंगे तो निश्चित ही उच्च स्थान को प्राप्त कर सकेंगे। तीन दिवसीय ज्ञान विज्ञान मेला में शिशु वर्ग से बलिया विजेता व गोरखपुर उपविजेता रहा।
बाल वर्ग में गोरखपुर विजेता व बलिया उपविजेता रहा। किशोर वर्ग में गोरखपुर विजेता व देवरिया उपविजेता रहा। तरुण वर्ग में बलिया विजेता तथा गोरखपुर उपविजेता रहा।

इसमें सर्वाधिक अंक गोरखपुर संकुल का रहा। इस दौरान  प्रधानाचार्य  बालकृष्ण सिंह, भारतीय शिक्षा समिति पूर्वांचल के प्रदेश निरीक्षक चिंतामणि सिंह, डॉ. आद्या प्रसाद मणि त्रिपाठी, डॉ. सुरेंद्र मिश्र, डॉ. राम नरेश मिश्र, सीओ अकमल खां, राधारमण त्रिपाठी, अंजू चौहान और प्रेमधर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed