फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Knowledge of technical education will be available through smartphone

Siddharthnagar News: स्मार्टफोन से मिलेगा तकनीकी शिक्षा का ज्ञान

Fri, 15 Sep 2023 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 15 Sep 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Knowledge of technical education will be available through smartphone
सिद्धार्थनगर। चौधरी महावीर प्रसाद मेमोरियल महाविद्यालय हथिहवां में बृहस्पतिवार को युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए स्मार्टफोन वितरण किया गया। उन्हें इसके महत्व और प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कॉलेज के 164 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन दिया गया। छात्र-छात्रा स्मार्ट फोन पाकर खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आप सभी के मुठ्ठी में दुनिया की लाइब्रेरी होने जा रही है। जिस विषय के बारे में जानकारी चाहिए वह मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार हर क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रही है। युवाओं को संसाधन उपलब्ध करवाकर सरकार तकनीकी दक्षता में संपन्न बनाना चाहती है।
विज्ञापन

पूर्व नपा अध्यक्ष एसपी अग्रवाल ने कहा भाजपा सरकार सभी के बारे में सोचते हुए कार्य कर रही है। विद्यार्थियों को स्मार्टफोन देकर आधुनिक बनने का कार्य कर रहे हैं। नौजवानों को जनपद में ही रोजगार मिल सके इस क्षेत्र में सांसद तेजी से कार्य कर रहे हैं। इस दौरान मुमताज अहमद, डॉ. रविप्रकाश चौधरी, अर्जुन प्रसाद, राकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed