फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   kishan mela conduct

‘आर्गेनिक खेती सेहत के लिए आवश्यक’

Tue, 26 Apr 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
kishan mela conduct
‘आर्गेनिक खेती सेहत के लिए आवश्यक’
विज्ञापन

- आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किसान मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के विकास विद्यालय में कृषि विज्ञान में मंगलवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कृषि मेला का आयोजन किया गया। विधायक जयप्रताप सिंह ने कहा कि आर्गेनिक खेती में रसायनिक कीटनाशक का उपयोग नहीं किया जाता है। इस प्रकार की खेती में जो तत्व प्रकृति में पाए जाते हैं, उन्हीं को खेती में कीटनाशक के रूप में काम में लिया जाता है। आर्गेनिक खेती सेहत के लिए आवश्यक है।
केंद्र के अध्यक्ष, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि आर्गेनिक खेती का मुख्य आधार देसी गाय है। यह भूमि के प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखती है। प्रदीप कसौधन, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ज्ञान सिंह ने कृषि मशीनीकरण का कैसे प्रयोग कर अच्छी खेती से लाभ उठाएं, इस बारे में किसानों को अवगत कराया।
विज्ञापन

मेले में सभी प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। मेले में करीब 309 किसानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. डीपी सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. एसएन सिंह, डॉ. एसके मिश्र, डॉ. मार्कंडेय सिंह, नीलम सिंह, दीप नारायण सिंह, जय प्रकाश द्विवेदी, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन किसानों को मिला सम्मान
कन्हैया लाल कालानमक के क्षेत्र में, राधेश्याम द्विवेदी लाइन शोइंग गेहूं उत्पादन, राजकुमार यादव संरक्षण तकनीकी, रमाकांत वर्मा कृषि विविधीकरण, दीनानाथ वर्मी कंपोस्ट उत्पादन तकनीक, किशन लाल चौधरी कालानमक उत्पादन, जोखई प्रसाद तिलहन उत्पादन, विक्रम चौधरी एकीकृत खेती प्रणाली, राम उजागीर चौधरी को एकीकृत खेती प्रणाली के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed