फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kids sweat shed by soldiers in the final rehearsal

फाइनल रिहर्सल में बच्चों-जवानों ने बहाया पसीना

Tue, 24 Jan 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 24 Jan 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Kids sweat shed by soldiers in the final rehearsal
बर्डपुर के स्वामी विवेकानंद स्कूल में बच्चों ने बनाया पिरामिड। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइन परिसर में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की फाइनल रिहर्सल मंगलवार को की गई। जवानों ने परेड में कदमताल मिलाया। स्कूली बच्चों के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। बच्चों ने अधिकारियों के सामने कला को प्रदर्शित किया।  अधिकारियों ने तीन नए कार्यक्रमों को सम्मिलित किया। पहले प्रोग्राम में एक स्कूली छात्रा मेडिटेशन के आधार पर आंखों में पट्टी बांध कर मुख्य अतिथि के सामने कला का प्रदर्शन करेगी। फाइनल रिहर्सल में पुलिस ऑफिस, सिविल व थाना पुलिस, आर्म्स पुलिस, महिला पुलिस, एसएसबी, होमगार्ड, झारखंड आम्र्स फोर्स, एनसीसी बालक व बालिका की प्लाटून ने परेड किया।
विज्ञापन

इसके बाद स्वाट टीम, वायरलेस, यूपी-100, फील्ड यूनिट, फायर सर्विस व कोबरा मोबाइल दस्ता ने झांकी निकाली। कार्यक्रमों में शिवपति इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के छात्राओं ने ग्रुप डांस पेश किया। एसडीजे जूनियर हाईस्कूल, टायनी टाट्स स्कूल, पायनियर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चिल्ड्रेन एजुकेशन गार्डेन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बेटी बचाओ विषयक नाट्य प्रस्तुत किया। ताइक्वांडों के खिलाड़ियों ने सामूहिक कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी अशोक कुमार, सीओ सदर अकमल खान, शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह, बांसी महिपाल पाठक, आरआई सीबी सिंह, एसओ सदर शादाब खान, पीआरओ एसपी संजय पांडेय, पेशकार तौहीद आलम, अध्यापक हेमंत उपाध्याय, रशीदा बानो, केएन पांडेय, रवि श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, गोविंद नाथ पांडेय, समसी सरवर, महिमा मिश्रा, पवन जायसवाल, निधि सिंह, आफताब आलम, विद्यासागर साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्डपुर। गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर विद्यालयों में तैयारी जोरों पर है। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए बच्चे रिहर्सल में जुटे हुए हैं। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज बर्डपुर में मंगलवार को विद्यालय के बच्चों ने फाइनल रिहर्सल किया। पिरामिड बनाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष चौधरी, विशंभर नाथ पांडेय, अबु बकर, आनंद श्रीवास्तव, आकाश चौधरी, दिलीप चौधरी ओर संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed