फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kidnapping and attempted murder in transaction worth Rs 25 lakh, case registered

Siddharthnagar News: 25 लाख के लेनदेन में अपहरण कर हत्या की कोशिश, केस दर्ज

Tue, 28 Jan 2025 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping and attempted murder in transaction worth Rs 25 lakh, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने 25 लाख के लेनदेन में अपहरण और हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोप है कि एक व्यक्ति को बाइक पर बैठाकर आरोपी अपने घर ले गए। विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
कोतवाली के हटवा शुक्ल निवासी सचिन वर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षी ने अपनी जाति छुपाते हुए जमीन के लिए छलपूर्वक उनसे 25 लाख रुपये ले लिए। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो रुधौली थाने के विशुनपुर चौराहे पर विपक्षियों से रुपये मांगे। इससे भड़के विपक्षी ने जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन

29 अक्तूबर 2024 को उनके पिता जगन्नाथ को विशुनपुर चौराहे से बाइक से अगवा करके आरोपी अपने घर ले गए और यहां कमरे में बंद कर दिया। इसका विरोध करने पर विपक्षियों ने पिता का गला दबाकर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। इसके कारण वे बेहोश हो गए। जानकारी होने पर अपने रिश्तेदारों के साथ विपक्षी के घर पहुंचे और पिता को छुड़ा लिया। पुलिस ने नकुल गौतम और ज्ञानदास निवासी करही थाना रुधौली के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed