फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Khelo India University Games torch rally reached the district

Siddharthnagar News: जिले में पहुंची खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली, स्वागत

Mon, 22 May 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Khelo India University Games torch rally reached the district
सिद्धार्थनगर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली जिले में रविवार को पहुंची। जिला स्टेडियम में सांसद जगदंबिका पाल, प्रभारी डीएम जयेंद्र कुमार की उपस्थिति में टीम का स्वागत किया गया। सोमवार को मशाल रैली के भ्रमण कार्यक्रम के साथ ही विविध गतिविधियां आयोजित हैं। इसमें लोहिया कला भवन में युवा उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन


सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि प्रदेश के चार जनपदों लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, गोरखपुर एवं दिल्ली में पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तृतीय संस्करण का आयोजन 25 मई से पांच जून 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए चार मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ अलग-अलग दिशाओं में बीते पांच मई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से मुख्यमंत्री की ओर से मशाल प्रज्ज्वलित कर रवाना किया गया था। जनपद में मशाल रैली का आगमन होने पर इसकी अगुवाई कर रहे प्रिंस का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रभारी डीएम जयेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को सुबह छह बजे से आठ बजे तक मशाल रैली स्टेडियम से शुभारंभ होकर हाइडिल तिराहे से सिद्धार्थ चौक होते हुए विवेकानंद तिराहे से ओवरब्रिज पार करते हुए साड़ी तिराहे से वापस स्टेडियम पर पहुंचेगी। सुबह 10 बजे से 11 बजे तक लोहिया कला भवन में नेहरू युवा केंद्र की ओर से युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक बेसिक शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित है। दोपहर तीन बजे से चार बजे तक सरदार पटेल इंटर कालेज बांसी में मशाल रैली का स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, भाजपा जिला संयोजक कन्हैया पासवान समेत दीपक मौर्या, जहीर सिद्दीकी, कोच सुमन, विजय लक्ष्मी चौधरी, गीतांजली मौर्या, मंजू देवी उपस्थिति रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed