फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Khadya surcha vibhag

खाद्य सुरक्षा प्रशासन टीम ने मारा छापा, छह नमूने लिए

Tue, 10 Nov 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Khadya surcha vibhag
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छह नमूने लिए
विज्ञापन

दूषित मिठाई नष्ट कराई गई, नमूने जांच को लखनऊ भेजे गए
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। इस मौके पर छह नमूने संग्रहित कर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए। मौके पर पाई गई दूषित मिठाइयों को नष्ट कराया गया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय तिवारी की अगुवाई में मंगलवार को मिठाई की दुकानों पर छापा डाला गया। सदर तहसील क्षेत्र के दुल्हा चौराहे से जावेद अख्तर की दुकान से नमकीन, सुजीत की दुकान से पापड़ी, मोहाना चौक के झमाझम स्वीट हाउस से पेड़ा, बेवां चौराहे से हरिहर प्रसाद की दुकान से छेने की मिठाई का नमूना लिया गया। इसके अलावा मोहाना चौक पर झमाझम स्वीट हाउस से 25 किलोग्राम छेना, पूजा स्वीट हाउस डुमरियागंज से 20 किलोग्राम छेने की मिठाई दूषित मिलने पर मौके पर ही नष्ट कराई गई। निरीक्षण के समय दुकानदारों को मिठाइयों को ट्रे पर ‘यूज बाई डेट’ अनिवार्य रूप से लिखने के निर्देश दिए गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय यादव, प्रतिमा उपाध्याय, आशुतोष सिंह शामिल थे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय तिवारी ने बताया कि त्योहार को देखते हुए शासन स्तर से विशेष अभियान चलाना जा रहा है। संग्रहित नमूने अधोमानक पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed