{"_id":"6830bbb349e6f01c710393e0","slug":"keep-an-eye-on-the-suspects-do-not-let-them-cross-the-border-without-checking-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-138045-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्धों पर रखें नजर, बिना जांच न जाने दें सीमा पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्धों पर रखें नजर, बिना जांच न जाने दें सीमा पार
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा बढ़नी में सुरक्षा व्यवस्था की जांच करते कमिश्नर अखिलेश कुमार, डीआईजी दिनेश कुमा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बढ़नी बाॅर्डर पर शुक्रवार को कमिश्नर, डीआईजी ने सीमा की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें एसएसबी और अन्य जांच एजेंसी से जुड़े अधिकारी शामिल रहे। सीमा की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।
साथ ही संदिग्धों पर नजर रखने और चेकिंग के बाद ही इधर से उधर आने- जाने की अनुमति देने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा एजेंसी के साथ- साथ सीमावर्ती थानों की पुलिस और चौकी को नियमित जांच और गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया।
कमिश्नर अखिलेश कुमार सिंह और डीआईजी दिनेश कुमार पी. ने बाॅर्डर की सुरक्षा के बारे में समीक्षा की। इसके बाद अधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही भारत- नेपाल सीमा पर अवैध अतिक्रमण, मानव तस्करी, संदिग्ध व्यक्तियों, नशीली दवाओं, अवैध शराब आदि की तस्करी व सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए गहनता से जांच की जाए। संदिग्धों पर नजर रखी जाए और उनसे पूछताछ की जाए।
विज्ञापन
अवैध अतिक्रमण पर शासन व भारत सरकार बहुत गंभीर है। उस संबंध में जारी निर्देशों का पालन कराया जाए व लोगों को प्रोत्साहित कर अतिक्रमण हटवाया जाए। अगले वर्ष ग्राम पंचायत के चुनाव के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरती जाए।
भारत- नेपाल सीमा पर आवासित ऐसे व्यक्ति जिनके पास दोहरी नागरिकता है उनके विरुद्ध नियमानुसार निरस्तीकरण की कार्रवाई कराई जाए तथा नेपाल के साथ त्रैमासिक बैठक में भी उक्त व्यक्तियों की सूची का आदान-प्रदान की जाए।
नेपाल से भारत आने वाले सभी वाहनों की चेकिंग की जाए, बिना वैध कागजात के प्रवेश न दिया जाए। सीमा पर चेकिंग में किसी प्रकार से लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बाॅर्डर की सुरक्षा की नियमित समीक्षा की जाए। संदिग्ध के पकड़े जाने के बाद उसकी गहनता से पूछताछ की जाए। उसकी हिस्ट्री को देखा जाए। इसमें किसी तरह की शिथिलता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीमाई क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध निर्माण के संबंध में सूचना प्राप्त होती है तो तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित किया जाए, जिससे प्रारंभिक स्तर पर ही त्वरित कार्यवाही कर अवैध निर्माण को रोका जा सके। सीमाई क्षेत्र में संचालित मदरसों व मस्जिदों में बाहर से आए नए लोगों की सूची तैयार कर आपस में साझा कर उन पर नजर बनाए रखे।
सीमाई क्षेत्र में रहने वाले एसएसबी, पुलिस व अन्य विभागों से सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों की पहचान कर सूची तैयार कर आपस में साझा करें। वाहिनी के कार्यक्षेत्र के चेक पोस्टों के रास्ते भारत से नेपाल व नेपाल से भारत आ-जा रहे बसों व बसों में बैठे सवारियों तथा उनके वैध दस्तावेजों की उचित जांच के बाद ही आने जाने की अनुमति दिया जाए।
इस दौरान डीएम डॉ. राजागणपति आर, एसपी डॉ. अभिषेक महाजन, कमांडेंट, 43वीं वाहिनी उज्जल दत्ता, द्वितीय कमान अधिकारी, 50 वीं वाहिनी कस्तूरी लाल, उप कमांडेंट 43वीं वाहिनी यशवंत कुमार के अलावा सभी एसडीएम और सीओ मौजूद रहे।