फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kaunkati intersection under the grip of encroachment

Siddharthnagar News: अतिक्रमण की चपेट में कौनकटी चौराहा

Sun, 15 Mar 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 15 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Kaunkati intersection under the grip of encroachment
औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कौनकटी चौराहे पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के बाद भी स्थिति फिर पहले जैसी हो गई है। अतिक्रमणकारियों ने दोबारा सड़क की पटरियों पर कब्जा जमा लिया है, जिससे आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डुमरियागंज-बांसी मार्ग पर स्थित इस चौराहे पर गिट्टी, बालू और मोरंग की दुकानों द्वारा सड़क के किनारे ही निर्माण सामग्री रख दी जाती है। इसके साथ ही सड़क पर आड़ी-तिरछी गाड़ियां खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले प्रशासन ने पुलिस बल के साथ अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया था, लेकिन कार्रवाई के कुछ ही दिनों बाद अतिक्रमणकारियों ने फिर से कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते से गुजरने वाले कर्मचारी अरुण वर्मा, उमेश मौर्य, राम प्रकाश और दीनानाथ सिंह ने बताया कि चौराहे पर अक्सर जाम लग जाता है, जिससे ड्यूटी पर पहुंचने में देर हो जाती है और दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed