फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kathela Samay Mata Temple echoing with cheers

Siddharthnagar News: जयकारों से गूंज रहा कठेला समय माता मंदिर

Wed, 10 Apr 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 10 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Kathela Samay Mata Temple echoing with cheers
माता का दर्शन करने के लिए नेपाल से आते हैं श्रद्धाुल
विज्ञापन


नवरात्र में मंदिर में श्रद्धालुओं की लगती है भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी

तुलसियापुर। इटवा तहसील के कठेला बाजार में विराजमान समय माता का दर्शन करने से भक्तों की खाली झोली भर जाती है। मंदिर का निर्माण आकर्षक तरीके से कराया गया है। आदि शक्ति के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में भक्त आते हैं। चैत्र नवरात्र में जयकारों से पूरा परिसर गूंज रहा है।
इस मंदिर को पर्यटन के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है। नवरात्रि के दिनों में तो यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाजिरी लगाते हैं। समय माता का मंदिर प्राचीन काल से ही आस्था का केंद्र बना हुआ है। तुलसियापुर चौराहे से करीब 10 किलोमीटर दूर बूढ़ी राप्ती नदी के तट पर कठेला में समय माता का प्राचीन मंदिर है।
विज्ञापन




यहां हर मुराद होती है पूरी

मनौती पूरी होने पर मंदिर परिसर में प्रतीक के रूप में हाथी की स्थापना की जाती है। मान्यता है कि समय माता का दर्शन मात्र से भक्तों की खाली झोली भर जाती है। क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ नेपाल के भी श्रद्धालु यहां भक्तिभाव से पहुंचते हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी हंसुदास जी महाराज का कहना है कि इस ऐतिहासिक मंदिर का वर्णन चीनी यात्री फाह्यान की पुस्तक में भी मिलता है। मध्यकाल में यहां की रानी दूसरे राज्य के राजा से अपने सम्मान को बचाने के लिए यहीं सती हो गई थीं और बाद में मूर्ति रूप में अवतरित हुई थीं। मुख्य पुजारी के अनुसार मंदिर में स्थित समय माता व शंकर जी की स्थापना किसी ने नहीं कराया है और यह स्वयं अवतरित हुए हैं। यहां पर समय माता व शिव जी की 108 फीट ऊंचा मंदिर भी है। वनदेवी, हनुमान मंदिर व भव्य यज्ञशाला भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री संवर्धन योजना के तहत हुआ मंदिर का चयन

वर्ष 2021 में कठेला समय माता मंदिर का चयन मुख्यमंत्री संवर्धन योजना के तहत हुआ है। 49.13 लाख रुपये की लागत से मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत वहां चहारदीवारी, बेंचों का निर्माण, साइनेज, पेयजल, स्टोर रूम, लॉकर, जूताघर, चबूतरा, रेलिंग, फेंसिंग, पाथवे, इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य कराए जाएंगे। स्थल के सौंदर्यीकरण, पार्किंग की व्यवस्था, गेट, प्रकाश व्यवस्था, इंडिया मार्का हैंडपंप, सुलभ प्रसाधन, संपर्क मार्ग के कार्य भी कराए जाने हैं। लेकिन ढ़ाई वर्ष बीतने के बाद भी अभी तक सभी कार्य पूरे नहीं करवाए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed