फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kasles noise, no emphasis on departments

कैसलेस का शोर, विभागों पर नहीं जोर

Tue, 03 Jan 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 03 Jan 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
Kasles noise, no emphasis on departments
कानपुर को कैशलेस बनाने के लिए सड़क पर उतरे बीजेपी कार्यकर्ता - फोटो : SELF
सिद्धार्थनगर। सरकार कैशलेस पर जोर दे रही है। उम्मीद की जा रही है कि आम जन लेन-देन डिजिटल के माध्यम से करें। स्वाइप और पीओएस (प्वांइट ऑफ सेल) मशीन को बढ़ावा दिया जा रहा है। मगर सरकारी विभाग खुद अब तक कैशलेस नहीं हो पाए हैं। किसी भी विभाग ने अब तक इस व्यवस्था को नहीं अपनाया है। वहां लेन-देन पूर्व की तरह कैश में ही हो रहा है।
विज्ञापन

उन्हें उच्चाधिकारियों के निर्देशों का इंतजार है। कुछ संस्थाओं ने अपने स्तर पर पहल की है, लेकिन बैंक उन्हें पीओएस मशीन अब तक उपलब्ध नहीं करा पाया है। आठ नवंबर को नोटबंदी लागू करने के बाद से सरकार ने कैशलेस लेन-देन पर जोर देना शुरू कर दिया था। इस मुहिम से प्रेरित होकर तमाम लोगों ने लेन-देन के लिए कार्ड और मोबाइल एप का इस्तेमाल शुरू भी कर दिया है, मगर सरकारी विभागों में अब तक इसकी पहल नहीं हुई है।
विज्ञापन

आम जनता से जुड़े सभी विभागों का यही हाल है। न तो बिजली विभाग कैशलेस हुआ है और न ही आपूर्ति, नगर पालिका, आबकारी, आरटीओ जैसे अन्य विभाग। हर जगह कैश में ही लेन-देन जारी है। हालांकि बिजली और दूरसंचार में भुगतान के लिए ऑनलाइन व्यवस्था पहले से ही जारी है, लेकिन बहुत कम लोग ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed