{"_id":"58b1b3fa4f1c1b0953b27a6e","slug":"kasab-s-not-teaches-a-computer-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘क से कसाब नहीं, क से कंप्यूटर सिखाती है सपा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘क से कसाब नहीं, क से कंप्यूटर सिखाती है सपा’
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 25 Feb 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
बेलौहा में सभा को संबोधित करती सांसद डिंपल यादव साथ में नगर पालिका अघ्यक्ष चमनआरा राइनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। कांग्रेस, सपा, बसपा को कसाब कहने वाले भाजपा के बयान पर सपा सांसद डिंपल यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कसाब को नए सिरे से परिभाषित करते हुए कहा कि सपा सरकार क से कंप्यूटर, स से स्मार्ट फोन और ब से बहनों को आरक्षण सिखाती है। कहा कि समाजवादियों ने धर्म-जाति और दहशत की राजनीति नहीं है। हम पढ़ाई-लिखाई और तरक्की में विश्वास करते हैं।
बांसी विधानसभा क्षेत्र के बेलौहा बाजार में प्रत्याशी लालजी यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए डिंपल यादव ने भाजपा को जुमले वाली पार्टी बताया। कहा कि भाजपा के लिए बिजली भी हिंदू-मुस्लिम हो गई है। सीएम अखिलेश ने विकास के लिए मां गंगा की कसम खाई है, मगर मोदी इसके लिए तैयार नहीं है। भगवान शंकर की नगरी काशी सत्यम शिवम सुंदरम का संदेश देती है, लेकिन वहां के सांसद केवल झूठ बोल रहे हैं। डिंपल ने कहा कि सपा सरकार के विकास और उपलब्धियों को भाजपा के लोग बदनाम कर रहे हैं। केंद्र के 40 मंत्री पूरे प्रदेश में पीएम मोदी के झूठ का पुलिंदा लेकर घूम रहे हैं। बिना भेद-भाव के प्रदेश में विकास हुआ है। मोदी जी केवल मन की बात करते हैं, वह काम की बात कब करेंगे।
तीन साल में 400 का सिलेंडर 700 रुपये में हो गया, मगर भाजपा सरकार इस पर चुप है। उन्होंने सरकार बनने पर महिलाओं को हर क्षेत्र में 33 फीसदी आरक्षण का वादा किया। बांसी में महिला अस्पताल, तकनीकी और मेडिकल कॉलेज खोले जाने के भी आश्वासन दिए। बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार विकास के नाम पर सिर्फ मूर्ति स्मारक-खड़ी करने वाली है। ऐसा विकास हुआ है कि नौ साल से लखनऊ में खड़ा हाथी आगे ही नहीं बढ़ पा रहा। बुआ जी राखी लेकर भाजपा के दरवाजे पर खड़ी हैं। सभा में प्रत्याशी लालजी यादव, नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी, मु. इद्रीस पटवारी, पार्टी प्रवक्ता जूही सिंह, खेसरहा ब्लॉक प्रमुख कमालुद्दीन, दयाराम लोधी, शमीम खां, राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रासना त्रिपाठी, जुबैदा चौधरी, निसार बागी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, कैलाशनाथ वाजपेई, नीलम यादव, विभा शुक्ला और मोनू दुबे आदि मौजूद रहे।