फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Karpoori Thakur was an example of honesty and simplicity

Siddharthnagar News: ईमानदारी और सादगी के मिसाल थे कर्पूरी ठाकुर

Thu, 25 Jan 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 Jan 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Karpoori Thakur was an example of honesty and simplicity
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी समारोह आयोजित हुआ। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा। वह ईमानदारी और सादगी के मिसाल थे।
विज्ञापन

विधायक माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि स्व. कर्पूरी ठाकुर का जीवन ही प्रेरणादायी है, इसलिए युवा वर्ग को उन्हें जानने की जरूरत है, ताकि वह उनकी सादगी और संघर्ष से सीख ले सकेे। पूर्व सांसद आलोक तिवारी ने कहा कि युवा वर्ग स्व. कर्पूरी ठाकुर के विचारों व बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करे।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व विधायक विजय पासवान, अनिल सिंह, प्रदेश सचिव अजय चौधरी, विभा शुक्ला, नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी, मोनू दुबे चिंकू यादव, राम फेर यादव, बेचई यादव, मणींद्र मिश्र, सुरेश यादव, अनूप यादव, परशुराम यादव, कमरुज्जमा खान, जोखन चौधरी व अब्दुल कलाम सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed