{"_id":"67ddaf04ca8a127e870ef702","slug":"kapilvastu-police-caught-a-truck-loaded-with-grapes-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-134391-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कपिलवस्तु पुलिस ने अंगूर लदा ट्रक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कपिलवस्तु पुलिस ने अंगूर लदा ट्रक पकड़ा
विज्ञापन
नेपाल के कृष्णानगर में खड़ी ट्रक। स्रोत विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां। नेपाल के कृष्णानगर कस्टम की ओर से छोड़े जाने के बाद शुक्रवार को काठमांडो जा रहे एक मालवाहक ट्रक को कपिलवस्तु पुलिस ने पकड़ लिया।
कृष्णानगर पुलिस कार्यालय ने शुल्क भुगतान राशि से अधिक फल ले जा रहे यूपी नंबर प्लेट के ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर जब जांच की तो कृष्णानगर कस्टम द्वारा जारी अधिसूचना में उल्लिखित मात्रा से दो क्विंटल अधिक अंगूर मिले।
पुलिस प्रवक्ता डीएसपी मोहनमणि अधिकारी ने बताया कि कस्टम प्वाइंट से राजस्व चोरी की सूचना मिलने के बाद जब उन्होंने जांच की तो 20 कार्टून में सीमा शुल्क से करीब तीन क्विंटल अधिक माल मिला। उन्होंने कहा कि जांच के लिए फल लदे ट्रक को राजस्व जांच कार्यालय को बुटवल भेजा है। अधिकारी ने कहा, कि जब हमने जांच की तो हमें अधिसूचना पत्र से अधिक 10 किलो के 12 कैरेट और 20 किलो के 8 कैरेट के अंगूर मिले।
कार्यालय के एक कनिष्ठ कर्मचारी ने बताया कि कपिलवस्तु के कृष्णानगर सीमा शुल्क कार्यालय के अधिकृत स्तर के कर्मचारियों और सीमा शुल्क एजेंटों की मिलीभगत से ट्रक में जितना माल था, उससे कम माल का कस्टम हुआ था। 21 मार्च को सीमा शुल्क कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में 600 कार्टून अंगूर पर 80 रुपये की दर से सीमा शुल्क लगाया गया है।