फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kapilvastu Festival will be organized in a grand manner

भव्य तरीके से होगा कपिलवस्तु महोत्सव का आयोजन

Sat, 30 Oct 2021 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Kapilvastu Festival will be organized in a grand manner
भव्य तरीके से होगा कपिलवस्तु महोत्सव का आयोजन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव 2021 में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के लिए बैठक सीडीओ पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इसमें महोत्सव कार्यक्रम को वृहद रूप एवं भव्य तरीके से संपन्न कराए जाने के लिए समिति के अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
सीडीओ पुलकित गर्ग ने प्रभारी जिला सूचना अधिकारी एवं संयोजक कपिलवस्तु महोत्सव को निर्देश दिए कि पिछले वर्ष महोत्सव में निमंत्रण कार्डों की डिजाइनिंग, परिचय पत्र का प्रारूप, महोत्सव के कार्यक्रमों मे सम्मिलित होने वाले लोगों की सूची तैयार करा ली जाए। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यार्थियों की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए विद्यालयों की सूची तैयार कर तैयारी करने के निर्देश दिए। टेंट, मंच व्यवस्था के लिए डीसी मनरेगा, पुस्तक विज्ञान मेला के लिए उपायुक्त स्वत: रोजगार, फूड जोन के लिए जिला पूर्ति अधिकारी, झूला मेला के लिए एसओसी तथा प्रदर्शनी व्यवस्था के लिए उन्होंने पीडी को निर्देशित किया।
विज्ञापन

महोत्सव के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता जलनिगम को दी गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पुस्तक डोनेशन का कार्य अपने स्तर से समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से सुनिश्चित कराकर प्राप्त पुस्तकों को जनपद के पुस्तकालय में रखवाने के निर्देश दिए। कपिलवस्तु महोत्सव का आकर्षित लोगों तैयार कर ऑनलाइन प्रचार-प्रसार कराने के लिए भी कहा। इस दौरान पीडी राजेश कुमार गुप्ता, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा, उपायुक्त स्वत: रोजगार योगेंद्र लाल भारती, बीएसए देवेंद्र पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं प्रभारी जिला सूचना अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed