{"_id":"620160782e3ed2445c4411f9","slug":"kapilvastu-322-vidhan-sabha-2022-bansi-323-vidhan-sabha-2022-political-temperature-increased-due-to-filing-of-papers-of-candidates-of-major-parties-siddharthnagar-news-gkp4262075154","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल होने से बढ़ा सियासी तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल होने से बढ़ा सियासी तापमान
विज्ञापन
नामांकन स्थल के बाहर नारेबाजी करते सपा कार्यकर्ताओं को हटाती पुलिस।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल होने से बढ़ा सियासी तापमान
सिद्धार्थनगर। ठंड और गलन के बीच नामांकन के तीसरे दिन सोमवार को प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल होने के साथ ही जिले का सियासी तापमान बढ़ गया। बांसी से अब तक घोषित तीन प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इटवा, कपिलवस्तु व डुमरियागंज से एक-एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया।
सोमवार को कलेक्ट्रेट में पर्चे दाखिल करने आए प्रत्याशियों के समर्थकों की नारेबाजी से राजनीतिक गर्मी बढ़ी रही। गेट तक ही समर्थकों की भीड़ रुक जाती रही और प्रत्याशी अंदर जाते रहे। बांसी से पर्चा दाखिल करने वालों में भाजपा प्रत्याशी जयप्रताप सिंह, बसपा प्रत्याशी राधेश्याम पांडेय और कांग्रेस प्रत्याशी किरन शुक्ला शामिल रहीं। इनके साथ आए समर्थक, गेट पर प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी करते दिखे।
इटवा से बसपा प्रत्याशी हरिशंकर सिंह, कपिलवस्तु से सपा प्रत्याशी विजय पासवान, डुमरियागंज से सपा प्रत्याशी सैय्यदा खातून ने पर्चा दाखिल किया। गेट के बाहर मौजूद इनके समर्थक भी उत्साहित नजर आए। प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल करने से जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। लोगों के बीच प्रत्याशियों के चुनावी भविष्य के संबंध में चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
पर्चा दुरुस्त कराने के लिए दौड़ते रहे प्रत्याशी
नामांकनपत्र खरीद चुके कई दलों के प्रत्याशी एवं उनके समर्थक, सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पर्चों में कमियों को दुरुस्त कराने के लिए भागदौड़ करते दिखे। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रेमचंद निषाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से देवेंद्रनाथ त्रिपाठी, डुमरियागंज से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के समर्थक, पर्चा दुरुस्त कराने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।
जयप्रताप के साथ छह समर्थक का किया विरोध
बांसी से भाजपा प्रत्याशी जयप्रताप सिंह, कलेक्ट्रेट परिसर में छह समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल कराने पहुंचे। इस संबंध में इटवा के बसपा कार्यकर्ता के विरोध जताने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने जयप्रताप सिंह के दो सेट में पर्चे दाखिल करने पर छह समर्थकों के साथ रहने का हवाला दिया। फिर विरोध करने वालों को लौटा दिया।