{"_id":"57c079324f1c1bb57ed4f1aa","slug":"kanha-in-the-devotion-of-the-faithful-jume","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा की भक्ति में झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा की भक्ति में झूमे श्रद्धालु
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 26 Aug 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के दौरान श्रीकृष्ण का रूप धरे आस्था और एंजल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उल्लास में श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे। अर्द्ध रात्रि को श्रीकृष्ण जन्म के पूजन के बाद से कीर्तन-भजन और झांकियों के अवलोकन का सिलसिला भोर तक चलता रहा। शुक्रवार को भी श्रद्धालु जगह-जगह स्थापित पूजा पंडालों में सजी बाल गोपाल की नयनाभिराम झांकियों के दर्शन-पूजन में जुटे रहे।
गुरुवार रात 12 बजे जैसे ही श्रीकृष्ण का जन्म हुआ पूरा क्षेत्र जय कन्हैया लाल की... के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। बर्डपुर के चुनमुनवा, सेमरी, देवरा चौधरी, मोहाना आदि में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। थाना मोहाना, कपिलवस्तु सहित मोहाना बाजार, रामपुर, बर्डपुर कस्बा, गौरा बाजार, मधुबेनिया में भजन-कीर्तन में श्रोता भक्ति रस में झूमते रहे। इस दौरान एसओ मोहाना योगेंद्र सिंह यादव, कपिलवस्तु के एसके सरोज, अरविंद साहनी, मिथिलेश यादव, अमित अग्रहरि, संजय अग्रहरि, पप्पू मोदनवाल, रामसागर चौधरी, अशोक जायसवाल, श्रीराम जायसवाल, बलराम जायसवाल, इं.प्रदीप चौधरी, श्रवण मोदनवाल, जय प्रकाश मोदनवाल, कृष्णा प्रजापति आदि मौजूद रहे।
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूम शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रही। चारों ओर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्री बांकेबिहारी के जन्म के बाद भक्त सुुबह से मध्य रात्रि तक व्रत रख कर भक्तिभाव में भजन कीर्तन करते रहे। अति प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन में मौजूद श्रोता भगवान श्रीकृष्ण के जन्म होने तक भक्तिभाव में लीन होकर गोता लगाते रहे। नटखट कन्हैया बने बच्चे आस्था व ऐंजल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
मंदिर में मुख्य रूप से पं.सत्यप्रकाश शुक्ला, रामसेवक गुप्ता, सतीश मित्तल, नंदू गौड़, सुभाष गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य अवधेश श्रीवास्तव, संतोष पोद्दार आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी मानवेंद्र प्रताप सिंह, एसओ चिल्हिया अनिल शर्मा, एसओ मिश्रौलिया रवि राय, एसओ ढेबरुआ सत्यप्रकाश यादव की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर पूजा भजन-कीर्तन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान धनुर्धर प्रताप सिंह, अभय सिंह, रवि सिंह, योगेंद्र जायसवाल, पप्पू गुप्ता और श्याम सुंदर चौधरी आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के उपधी चौराहे पर दही हांडी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रमणि त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व व कृत्तित्व को हर इंसान को अपने जीवन में साक्षात करना चाहिए। गांव के मोहन पांडेय की अगुवाई में युवाओं ने एक के ऊपर एक चढ़कर मानव श्रृंखला बनाते हुए मटकी तक पहुंचने का प्रयास किया।
यह प्रयास कई बार असफल रहा। अंत में काफी मशक्कत के बाद युवाओं ने मटकी को फोड़कर उसमें रखा इनाम हासिल किया। इसी क्रम में क्षेत्र के बेंवा चौराहा, भड़रिया बाजार, मन्नीजोत, भारतभारी के साथ ही डुमरियांगज नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन हबीबुल्लाहनगर में भी लोगों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शक्तिमणि त्रिपाठी, अनूप यादव, भूपेंद्र पांडेय, राजू शर्मा, प्रेम पांडेय, शेषराम, घनश्याम चौबे, यशोदानंद, आज्ञाराम, रामप्रसाद, हरिमंगल, मो. फिरोज, गोपाल पांडेय, अरविंद तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।