फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kalratri mother had worshiped with faith

आस्था के साथ मां कालरात्रि की पूजा हुई

Wed, 13 Apr 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Kalratri mother had worshiped with faith
कठेला में सजा समय माता का मंदिर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नवरात्र की पावन बेला में शक्ति स्वरुपा की उपासना के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ का क्रम लगा हुआ है। सुबह से शाम तक मां के जयकारे वातावरण में गूंज रहे हैं। देवी की स्तुति करने वालों में महिलाओं-पुरुषों के साथ युवाओं की भीड़ भी सर्वाधिक है।
विज्ञापन

देवी का सातवां स्वरुप मां कालरात्रि का है। अंधकार की तरह काले तन पर विद्युत की तरह प्रदीप्त माला सुशोभित है। मां के इस स्वरुप की पूजा के लिए सुबह से ही मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। स्नान-ध्यान के बाद श्रद्धालुओं ने देवी दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

धूप-अगरबत्ती और कपूर जलाकर मां की स्तुति की। लाल चुनरी और नारियल चढ़ाने वालों का तांता लगा रहा। नगर के सिंहेश्वरी मंदिर, हनुमानगढ़ी स्थित मां दुर्गा मंदिर, जोगमाया देवी, पल्टा देवी, समय माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed