फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   kalash yatra reveals

भक्तिगीतों के बीच निकली कलश शोभायात्रा

Tue, 30 Aug 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
kalash yatra reveals
इटवा में कलश की पूजा कराते आचार्य ओमप्रकाश। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
भक्तिगीतों के बीच निकली कलश शोभायात्रा
विज्ञापन

इटवा। राधे राधे ग्रुप की ओर से मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा इटवा कस्बे के बढनी, बांसी व बिस्कोहर मार्ग से चौखड़ा से डुमरियागंज राप्ती नदी तट पर पहुंची। आचार्य ओमप्रकाश के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भरा गया। उसके बाद शोभायात्रा इटवा थाने के सामने मैदान पर लौट आई।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। राधे राधे ग्रुप के अनिल कसौधन ने बताया कि डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी से लौटने के बाद विधि विधान से गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस दौरान रोजाना पूजा अर्चना व शाम को प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सात सितंबर को गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। कलश यात्रा विनय कुमार सोनी की अगुवाई में निकाली गई। इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल जायसवाल, विकास जायसवाल, दिनेश सोनी, प्रभात सोनी, रोहन सोनी, दीपक सोनी, लाला सोनी, धनंजय सोनी, हरिओम सोनी, चिन्टू सोनी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed