फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jume candidate in the joy of victory

जीत की खुशी में झूमे प्रत्याशी

Sun, 13 Dec 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Sun, 13 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
जिले के सभी 14 मतगणना केंद्रों पर सुबह सात बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। नौ बजे के बाद परिणाम आने लगे। विजेता प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खुशी और उल्लास छा गया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत का जुलूस निकाला।
विज्ञापन

इस दौरान मतगणना केंद्र के बाहर व आस पास का इलाका समर्थकों से भरा पड़ा रहा। दिन निकलने से पहले ही लोगों का रेला मतगणना केंद्रों पर उमड़ पड़ा। प्रत्याशियों व समर्थकों की भारी भीड़ के  चलते आस पास की सड़कों पर चक्काजाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

लोकतंत्र के इस मेले का नजारा देखने लायक था। गांव की सरकार के नए मुखिया का नाम जानने को सब बेताब दिखे। केंद्र के भीतर चल रही हलचल जानने को उतावले समर्थक प्रत्याशी की जीत की आस लगाए पूरे दिन जमे रहे। न किसी को खाने की चिंता थी और न  ही किसी को अपने काम की।  लोकतंत्र के इस पर्व का परिणाम जानने के लिए वे  अपना  एक दिन खर्च  करने में हर्ज नहीं समझ रहे थे।  भीतर  से 
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़त या जीत की खबर सुनकर समर्थकों का  जोश  बढ़ जाता और वे अपने  प्रत्याशी  के  स्वागत में फूलमाला व गुलाल लाना नहीं भूले। विजय जुलूस पर पाबंदी की वजह से वे दिल खोलकर  सड़कों  पर  तो नहीं झूम पाए  लेकिन  चेहरे  की  खुशी किसी से छिपाए नहीं छिप रही थी। चुनाव प्रचार में कड़ी मेहनत के  बाद जीत हासिल करने वाले  प्रत्याशियों  की तो सारी थकान मिट गई।


लेकिन जो हारे उन्हें अपने समर्थकों के साथ मायूस होकर लौटना पड़ा। हारने वालों में कुछ लोग प्रचार के दौरान हुई चूक का रोना रो रहे थे तो वहीं कुछ लोग खास वोटरों के सिर पर धोखा देने का आरोप लगाते नजर आए। हारने वालों में कुछ चेहरे ऐसे भी नजर आए जो अपने लोगों से मिलकर मायूस न होने का दंभ भर कर और अगले चुनाव में सब ठीक हो जाने का भरोसा दिला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed