फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jte officer to receive CM

सीएम की अगवानी में जटे अफसर

Fri, 30 Sep 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 30 Sep 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Jte officer to receive CM
सीएम आगमन के ‌िलए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 15 अक्टूबर के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन की सक्रियता तेज हो गई है। शुक्रवार को डीएम-एसपी सहित अन्य आला अफसरों ने कपिलवस्तु पहुंचकर सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्य का जायजा लिया। कार्यक्रम के लिए मंच, हेलीपैड व सुरक्षा व्यवस्था की संभावनाएं तलाशीं।
विज्ञापन

निर्माण कार्य में लगी कार्यदाई संस्था के अफसरों को निर्देश दिए कि अधूरे कार्यों को तय समय सीमा से पहले शीघ्र पूरा कर लें। आगमन के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी का लोकार्पण करेंगे। लिहाजा मुख्य कार्यक्रम यहीं आयोजित होगा। जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने कुलपति डॉ. रजनीकांत पांडेय से भेंटकर निर्माण कार्य के बारे में विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा बनाई। उन्होंने परिसर का निरीक्षण किया। पीडब्लूडी के अफसरों को हेलीपैड बनाने के लिए उचित स्थान का चयन कर प्रक्रिया आरंभ करने को कहा। मंच और पंडाल के साथ प्रवेश व निकासी की अलग-अलग व्यवस्थाएं करने को कहा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महेंद्र यादव, सीडीओ अखिलेश तिवारी, एसडीएम योगानंद पांडेय, सीओ मो. अकमल खान, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सीपी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed