फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jila Jail Siddhratnagar

अंतरिम जमानत पर रिहा हुए 19 बंदी

Sun, 29 Mar 2020 07:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Jila Jail Siddhratnagar
लॉक डाउन के दौरान जेल से रिहा हुए बंदी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अंतरिम जमानत पर रिहा हुए 19 बंदी
विज्ञापन

कोरोना के प्रकोप को देखते हुए शासन ने रिहा करने का लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए शासन ने जेलों की भीड़ कम करने का निर्णय लिया। शासन के निर्देश पर रविवार को अंतरित जमानत पर 19 बंदियों को रिहा कर दिया है। रिहा होने वालों में चोरी, शराब की तस्करी, दहेज हत्या और मारपीट के मामले में सजा काटने वाले बंदी शामिल हैं। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर रविवार को अंतरिम जमानत पर 19 बंदियों को रिहा गया है। इसमें अजीत पांडेय, संतो चौधरी, वीरेंद्र तिवारी, बृजेश गुप्ता, चिनकू, वेदप्रकाश पासवान, रफीक, धीरज शर्मा, सहजाद, रमजान, मांती देवी, दिनेश चौहान, सलमान, कुरबान अली, दिलीप कुमार, कमलेश्वर, नीतू उर्फ शशिकला, विशाल पांडेय, प्रवीण मल्ल रिहा होने वालों में शामिल हैं। रिहा होने वालों में प्रवीण मल्ल गोरखपुर का निवासी है, जिसे परिवार के लोग ले गए हैं। गौरतलब है कि जिला कारागार में विभिन्न प्रकार के अपराधों की सजा काट रहे बंदी शासन के निर्देश पर रविवार को रिहा हो गए। जेल से बाहर आने के बाद कुछ बंदी आपस में यही कहते हुए नजर आए कि कोरोना वायरस का कहर न तो होता तो शायद इतनी जल्द ही हम रिहा नहीं होते। परिवार के लोग भी ध्यान देना छोड़ चुके थे। वहीं, कुछ बंदियों का कहना था कि जेल में सुरक्षित थे। बाहर जो हो रहा है यह सुनकर डर लगता था। अब क्या होगा, अंदर होते तो संक्रमण से बच सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed