फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jewelery smuggling after human, goods

मानव, सामान के बाद आभूषण की तस्करी

Mon, 04 Oct 2021 10:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Jewelery smuggling after human, goods
मानव, सामान के बाद आभूषण की तस्करी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी बढ़ रही है। सामान और मानव तस्करी के बाद तस्कर अब आभूषण की तस्करी में जुट गए हैं। एक पखवारे के बीच दो बार बड़ी मात्रा में चांदी का पकड़ा जाना यह तस्दीक करने के लिए काफी है।
भारत-नेपाल की 68 किलोमीटर सीमा पूरी तरह से खुली हुई है। बिना रोकटोक के दोनों देशों के लिए इधर से उधर आते-जाते हैं। खुली सीमा का लाभ अवैध कार्य करने वाले शुरू से उठा रहे हैं। इधर से जिस वस्तु की मांग बढ़ती है तो वे नेपाल से लाते हैं और जिस वस्तु की नेपाल में कीमत बढ़ती है, भारत से तस्कर लेकर जाते हैं। समय के हिसाब से तस्कर अपना व्यवसाय बदलते रहते हैं। लॉकडाउन के बाद भुखमरी की समस्या हुई तो मानव तस्करी शुरू कर दी।
विज्ञापन

बेरोजगारों को रोजगार का झांसा देकर खाड़ी देशों में भेजने का कार्य करते हैं। आए दिन सीमा पर मानव तस्करी के मामले में सामने आ रहे हैं। अब आभूषण की तस्करी शुरू हो गई है। एक पखवारा के बीच दो बार सीमा क्षेत्र में चांदी पकड़ी गई। सीमा पर बढ़ती हुई तस्करी सुरक्षा में चूक कह सकते हैं। हालांकि सीमा पर लगी सुरक्षा एजेंसियां लगातार तस्करी के सामान को पकड़ रही हैं। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि सीमावर्ती थाने की पुलिस अलर्ट है। नियमित सीमा क्षेत्र में चेकिंग पुलिस कर रही है। एसएसबी के साथ संयुक्त टीम सामान और मादक पदार्थ भी पकड़ चुकी है। सीमा पर पुलिस की विशेष निगाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी के साथ पकड़ा गया था तस्कर
एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने सितंबर के पहले सप्ताह में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 4.110 किलोग्राम चांदी के आभूषण के साथ पकड़ा गया था। पकड़े गए व्यक्ति का नाम विशंभर के रूप में की गई थी। उसे कस्टम एक्ट में चालान किया गया था।

ककहरवा में पकड़ा गया व्यक्ति
एसएसबी 66वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने एक सितंबर की रात सीमा पर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा। उसके कब्जे से 7.958 किलोग्राम चांदी बरामद की। पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी पहचान मोहाना थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी राजेंद्र बताया। पूछताछ के बाद उसे ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed