फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   JE suspended for taking bribe, meter reader and lineman dismissed

Siddharthnagar News: रिश्वतखोरी में जेई निलंबित, मीटर रीडर व लाइनमैन बर्खास्त

Sat, 13 Sep 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 13 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
JE suspended for taking bribe, meter reader and lineman dismissed
सिद्धार्थनगर/उसका बाजार। बिल सेटलमेंट के लिए रिश्वत मांगने के आरोप में अधीक्षण अभियंता ने जेई को निलंबित कर दिया है। जबकि मीटर रीडर और लाइनमैन को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही वायरल वीडियो की जांच के लिए एक टीम भी गठित कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला उपभोक्ता के परिजनों ने बताया कि उसका बिजली बिल डेढ़ लाख रुपये आया था। बिजली बिल अधिक होने की शिकायत मीटर रीडर सुनील मिश्र से की तो उन्होंने लाइनमैन संजय श्रीवास्तव से इनकी मुलाकात कराई और मामला सेटलमेंट पर आ गया।
विज्ञापन

संजय श्रीवास्तव ने यहां तैनात जेई जितेंद्र दुबे से बातकर बिल फाइनल कराने के लिए एक लाख रुपये की मांग की। उपभोक्ता से बिल संबंधी पैसों के लेनदेन और जेई से सेटलमेंट करने की बात का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। आरोप के आधार पर विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने जेई जितेंद्र दुबे को निलंबित कर बढ़नी स्थित उपकेंद्र पर संबद्ध कर दिया। मीटर रीडर सुनील मिश्र और लाइनमैन संजय श्रीवास्तव पर भी कार्रवाई की गई है। उन्हे बर्खास्त करने के लिए संबंधित एजेंसी को लिखा गया है। मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed