{"_id":"66720c89b04887e73c022474","slug":"jcb-tractor-caught-in-invalid-mining-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-119275-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अवैध खनन में प्रशासन ने जेसीबी और ट्रैक्टर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अवैध खनन में प्रशासन ने जेसीबी और ट्रैक्टर पकड़ा
Wed, 19 Jun 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 19 Jun 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो- है
- डुमरियागंज के सिकाहरा कोहड़ा में हो रहा था खनन, पुलिस को किया सुपुर्द
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। अवैध मिट्टी खनन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। मंगलवार को डुमरियागंज क्षेत्र के सिकाहरा कोहड़ा में तहसीलदार ने अवैध मिट्टी खनन में जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
एसडीएम को ग्रामीणों ने मंगलवार को सूचना दी की डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम सिकाहरा कोहड़ा के तालाब में जेसीबी से मिट्टी खनन हो रहा है। खनन माफिया टैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी लोडकर उसे ले जा रहे हैं। जिसके बाद एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने मौके पर तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल को भेजकर मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसीलदार ने डुमारियागंज क्षेत्र के राजस्व ग्राम सिकहरा कोहड़ा स्थित भूमि पर पहुंचे, जहां पोखरे में खनन करते हुए पाया गया। तहसीलदार ने अवैध रूप से खनन कर रही जेसीबी व एक ट्रैक्टर को पकड़ कर डुमरियागंज पुलिस के हवाले कर दिया।