फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   JCB engaged in soil mining hits Naib Tehsildar bullocks in Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर: मिट्टी खनन में लगी जेसीबी ने नायब तहसीलदार की बोलेरो को मारी टक्कर, मचा हड़कंप

Sat, 16 Dec 2023 08:47 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Dec 2023 08:47 PM IST
सार

एसडीएम डुमरियागंज प्रवेंद्र ने कहा कि नायब तहसीलदार को तहरीर देने के लिए निर्देशित किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज दिनेश कुमार सरोज ने कहा कि घटना की जानकारी है। अभी तक नायब तहसीलदार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
JCB engaged in soil mining hits Naib Tehsildar bullocks in Siddharthnagar
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में डुमरियागंज के भवानीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को मिट्टी खनन में लगी जेसीबी ने नायब तहसीलदार के बोलेरो में टक्कर मार दी। टक्कर से बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई है,जबकि कोई घायल नहीं हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिट्टी खनन में लगे वाहन का पीछा करते समय टक्कर मारी गई है। हालांकि,नायब तहसीलदार की ओर से देर शाम तक कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन

 

नायब तहसीलदार के बोलेरो में जेसीबी के टक्कर मारने और बिना नंबर की जेसीबी को मौके पर छोड़कर चालक को फरार होने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। राजस्व कर्मियों की मदद से बिना नंबर के जेसीबी को तहसील परिसर डुमरिमागंज लाया गया। नायब तहसीलदार ने कहा कि वह थाने में अपने ऊपर हुए हमले की तहरीर देंगे। वहीं, वीडियो वायरल करके जेसीबी मालिक बताने वाले बब्बू खान निवासी धौरहरी ने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार उससे 10 हजार रुपये की मांग रहे थे, जबकि उसके पास खनन के वैध प्रपत्र भी मौजूद थे।

विज्ञापन

 

नायब तहसीलदार डुमरियागंज महबूब आलम ने बताया कि वह तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल के निर्देश पर राजस्व वसूली के लिए भवानीगंज थाना क्षेत्र में राजस्व संग्रह अमीन बुधिराम व संतराम के साथ गए थे। दोपहर में वे बनगवा नानकार गांव के पास पहुंचे तो मिट्टी लदी कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आती दिखाई दी। दो चार गाड़ियों को नजरअंदाज किया, लेकिन अधिक संख्या में गाड़ियों को निकलते देख वे राजस्व कर्मियों के साथ खनन वाले स्थान पर पहुंचे। लगभग चार हेक्टेयर भूभाग पर जेसीबी के जरिए खनन चल रहा था। मौके पर दो ट्रालियों में मिट्टी की लोडिंग हो रही थी। नायब तहसीलदार ने खनन की जानकारी एसडीएम व तहसीलदार को फोन के माध्यम से दी तो एसडीएम ने उन्हें जेसीबी तहसील में लाने के लिए निर्देशित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने जेसीबी चालक से वाहन डुमरियागंज तहसील में लेकर चलने को कहा तो वह वाहन लेकर बलरामपुर की ओर भागने लगा, जिस पर नायब तहसीलदार ने एसओ भवानीगंज को घेराबंदी के लिए सूचना दी। इसी दौरान जेसीबी चालक नायब तहसीलदार की बोलेरो में एक तरफ ठोकर मारकर भागने लगा। पुलिस की घेराबंदी देख चालक जेसीबी को भड़रिया चौराहे के पास छोड़कर फरार हो गया। राजस्व कर्मियो की मदद से वाहन को तहसील परिसर पहुंचाया। 

 

एसडीएम डुमरियागंज प्रवेंद्र ने कहा कि नायब तहसीलदार को तहरीर देने के लिए निर्देशित किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज दिनेश कुमार सरोज ने कहा कि घटना की जानकारी है। अभी तक नायब तहसीलदार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो वायरल करके जेसीबी मालिक ने लगाया आरोप

तहसीलदार की ओर से जिस जेसीबी टक्कर मारने का आरोप लगाया गया है। उसका एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल करके जेसीबी मालिक बताने वाले बब्बू खान निवासी धौरहरी ने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार उससे 10 हजार रुपये की मांग रहे थे, जबकि उसके पास खनन के वैध प्रपत्र भी मौजूद थे। हालांकि जेसीबी मालिक के नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उससे बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed