फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   JBC-Blue won the match due to Durgesh's century

Siddharthnagar News: दुर्गेश के शतकीय पारी से जेबीसीएक-ब्लू ने जीता मुकाबला

Sun, 18 May 2025 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
JBC-Blue won the match due to Durgesh's century
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्लेबाजी करते खिलाड़ी। संवाद
-जीबीसीए-रेड व ब्लू के बीच खेला गया एक दिवसीय क्रिकेट मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जीबीसीए-रेड व ब्लू के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें ब्लू ने रेड को आठ विकेट से हरा दिया। ब्लू की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए दुर्गेश ने 103 रनों की पारी खेली। इससे उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी-रेड (जीबीसीए-रेड) ने निर्धारित 25 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 197 रन बनाए। इसमें रंजीत ने 97, मेधांस ने 14 रन व शिवांस ने 12 रनों की पारी खेली। जीबीसीए-ब्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सत्येंद्र ने तीन विकेट और सचिन, श्रेयांस, गौरव व ऋषभ ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जीबीसीए-ब्लू की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में से 23.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें दुर्गेश ने 103 रन, सचिन ने 52 रन व एहतेशाम ने छह रनों की पारी खेली। जीबीसीए-रेड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिमन्यु ने एक विकेट चटकाए। इस दौरान विपिन त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed