फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Janta Curfu in siddhartnagar

जनता कर्फ्यू की तैयारी में सब्जी मंडी में बढ़ी भीड़

Sat, 21 Mar 2020 06:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Janta Curfu in siddhartnagar
जनता कर्फ्यू के मद्देनजर मंडी समिति में सब्जी खरीददारी करने के लिए जुटे शहरवासी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जनता कर्फ्यू : सब्जी मंडी में बढ़ी भीड़
विज्ञापन

बाजारों में सब्जी के साथ अन्य सामानों की खरीदारी में जुटे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जनता कर्फ्यू के दिन रविवार को घरों में सिमटने से पूर्व लोग शनिवार को इसकी तैयारी करने में जुटे रहे। लोग सब्जी मंडी समेत अन्य दुकानों पर जरूरी सामानों की खरीदारी करते दिखे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील की है। इसके बाद लोगों ने इस दिन घरों में ही रहने की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार की सुबह से ही शहर की मंडी समिति परिसर में लगने वाले सब्जी मंडी में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ बढ़ गई। सब्जी खरीदने पहुंचे राकेश का कहना था कि रविवार की बंदी को देखते हुए आज ही सामानों की खरीद करनी जरूरी थी। हरिश्चंद्र प्रसाद का कहना था कि संभावना है कि कहीं रविवार के बाद भी इस तरह की स्थिति बने की बाजार बंद कर दिए जाएं, इसलिए जरूरी सामान और सब्जियां खरीद कर रख लेंगे। उमेश और चंदन का कहना था कि कोरोना को लेकर सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के समर्थन करने के साथ ही एहतियात बरतना भी जरूरी है।
सब्जियों समेत जरूरी सामान के बढ़े भाव
जनता कर्फ्यू के साथ ही उसके बाद भी स्थिति खराब होने की संभावना का असर दैनिक उपयोग में आने वाली घरेलू सामानों पर भी पड़ा है। इसी कारण सब्जियों समेत अन्य जरूरी सामानों के दामों में तेजी से इजाफा हुआ है। कई दिनों तक सब्जियों की महंगाई झेल रहे लोगों को इस बीच कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से सब्जी मंहगी हो गई है।
विज्ञापन

भीड़ पर अंकुश लगाने की मांग
वर्तमान में कोरोना वायरस से बचाव व सुरक्षा के कारण लोगों को भीड़ से बचने की सलाह दी जा रही है, साथ ही लोगों को इकट्ठा होने से रोका जा रहा है। इस कारण बैठक, धरना व प्रदर्शन आदि कार्यक्रमों पर रोक लगाने के साथ दुकानों को भी बंद करना पड़ रहा है। वहीं शनिवार को मंडी में दुकानदारों व खरीदारों की भीड़ रही। सब्जी खरीदने पहुंचे लोगों ने इस तरह भीड़ लगाने पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed