फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Janeshwar Mishra spread Lohia's ideas across the country: Lalji

जनेश्वर मिश्र ने लोहिया के विचारों को पूरे देश में फैलाया : लालजी

Wed, 22 Jan 2025 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Janeshwar Mishra spread Lohia's ideas across the country: Lalji
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र ने डाॅ. राम मनोहर लोहिया के विचारों को पूरे देश में फैलाने का काम किया। ताकि समाज के दबे कुचले लोगों को सत्ता की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकें।
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में उनके सपने को साकार करने का काम किया। इसी कारण वह छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध हुए।
विज्ञापन

यह बातें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कही। वह बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित गोष्ठी में कह रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा उनकी रग-रग में बसी थी। ऐसे नेताओं की कमी पार्टी में हमेशा खलती रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने हमेशा पीडीए को मजबूत करने की वकालत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी के पूर्व सभी ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में पूर्व विधायक विजय पासवान, कमरुज्जमा खान, उग्रसेन सिंह, मोनू दूबे, बेचई यादव, अफसर रिजवी, रामफेर यादव, प्रदीप पथरकट, राम सेवक लोधी, बहरैची प्रेमी ने संबोधित किया।
अजय यादव, सुनील पहलवान,रिंधू पासवान, जय प्रकाश यादव, अनिरुद्ध यादव, चंद्रभान पहलवान आदि मौजूद रहे।ह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed