फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jan Samasya

नालियां चोक, जलभराव से टूटी सड़क बनी समस्या

Tue, 06 Oct 2020 07:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Jan Samasya
जलभराव से टूटी सड़क बनी समस्या
विज्ञापन

सुभाषनगर मोहल्ले में जलनिकासी नहीं होने परेशान हैं लोग
तीन वर्षों से दिक्कत झेल रहे मोहल्लेवासी बोले, स्थायी हो समस्या का निदान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के सुभाषनगर मोहल्ले में जलनिकासी का उचित प्रबंध नहीं होने का खामियाजा मोहल्ले के लोग भुगत रहे है। चोक नालियों के कारण हुए जलभराव से मोहल्ले की सड़कें टूट गई हैं, जिससे होकर गुजरना लोगों की मजबूरी है। नगर पालिका क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ हिस्से में स्थित सुभाषनगर मोहल्ले में साफ-सफाई नहीं होने से नालियां जाम हो गई हैं। मोहल्ले के लोगों का आरोप है जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होना ही मूल कारण है। टूटी सड़क और गंदे पानी से होकर गुजरना उनके रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल हो चुका है। इस बाबत नगर पालिका के ईओ शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि जल्द ही नालियां और सड़कों की मरम्मत संबंधी कार्ययोजना बनाकर कार्य कराया जाएगा। मोहल्ले में जलनिकासी के लिए भी उचित प्रबंध किया जाएगा।
जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर ही लोगों के घरों और नाली का गंदा पानी बहता है। तीन वर्षों से टूटी सड़क के गंदे पानी के बीच से होकर हम लोगों का आना और जाना मजबूरी हो गया है।
विज्ञापन

- ओमप्रकाश
शहर के सबसे घनी आबादी वाले मोहल्लों में शामिल होने के बावजूद यहां की सड़क पर जिम्मेदारों के लापरवाही से जलभराव रहता है। बिन बारिश के ही सड़क पर गंदा पानी एकत्रित रहता है, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे में बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगदीश प्रसाद
बार-बार शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की जाती है, लेकिन जलनिकासी का उचित इंतजाम नहीं होने के कारण कुछ दिन बाद ही टूटकर गड्ढे में बदल जाती है। इसका स्थायी निदान किया जाना चाहिए।

- प्रमोद
जिम्मेदारों की लापरवाही हम मोहल्लेवासियों और राहगीरों पर भारी पड़ रही है, बिना बारिश के ही टूटी सड़क पर गंदे पानी के बीच गुजरना पड़ता है, जबकि बारिश में हालत और भी बदतर हो जाती है। इस समस्या का निदान होना चाहिए।
- सुनील
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed