{"_id":"654e7e398f7f9eedb400dd24","slug":"jam-in-city-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-8121-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गोधूलि बेला में शुरू हुई धनवर्षा तो रेंगने लगे वाहनों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गोधूलि बेला में शुरू हुई धनवर्षा तो रेंगने लगे वाहनों के पहिए
Sat, 11 Nov 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-- शहर के सिद्धार्थ तिराहे से बांसी तिराहे तक सड़क पर लोग ही लोग नजर आ रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। धनतेरस के शुभ मुहूर्त के अवसर पर शुक्रवार को बाजार में खूब धनवर्षा हुई। गोधूलि बेला में अधिक संख्या में लोग बाजार में पहुंचे तो सड़कों पर वाहनों के पहिए रेंगने लगे। ऐसी स्थिति तब आई, जबकि पुलिस ने बड़े वाहनों को नेशनल हाईवे से ही डायवर्ट कर दिया था। इस बार सुबह से देर शाम तक बाजार में ग्राहकों का तांता लगा रहा।
वैसे तो जागरूक लोगों ने अपने वाहनों को बाजार से पहले ही खड़ा कर दिया था। इसके बावजूद भी कार व दो पहिया वाहनों को सड़क से गुजरने के लिए बहुत धीरे-धीरे चलना पड़ा। भीड़ के कारण शाम को ई-रिक्शा चालक भी सिद्धार्थ तिराहे से बांसी तिराहे की ओर आने जाने में कतराने लगे। रेलवे स्टेशन रोड पर लोगों की संख्या अधिक रही। इस कारण डिपो से निकलने वाली बसों के पहिए थमते रहे। पुलिस ने भारी वाहनों को साड़ी तिराहे और हाइडिल तिराहे से दूसरी ओर माेड़ दिया, जबकि बांसी तिराहे की ओर से वाहनों को बांसी स्टैंड के पास ही रोका इसलिए जाम से कुछ राहत रही।