फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jam caused by vehicles parked on the road

Siddharthnagar News: सड़क पर खड़े वाहनों से लग रहा जाम

Thu, 21 Nov 2024 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Jam caused by vehicles parked on the road
डुमरियागज बढनी मार्ग पर लगा जाम। 
डुमरियागंज। नगर क्षेत्र में जाम की समस्या से फिलहाल राहत मिलने का कोई आसार नहीं दिख रहा है। नगर का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले बैदोला चौराहे पर इन दिनों सुंदरीकरण का कार्य और चौराहे पर स्थित शापिंग मॉल के सामने बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण जाम की समस्या और भी गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

नतीजतन हर रोज बैदोला से लेकर डुमरियागंज तक लंबा जाम लग जा रहा है। जिसका खमियाजा आम राहगीर भुगत रहे हैं। हालांकि पुलिस और प्रशासन जाम की समस्या के जल्द समाधान के दावे कर रहे हैं। डुमरियागंज के बैदोला चौराहे से बस्ती मार्ग, बांसी और बढ़नी तथा औसानपुर होते हुए भड़रिया बाजार वाया उतरौला बलरामपुर मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। चौराहे पर सौन्दर्यीकरण कार्य के कारण सड़क के दोनों तरफ की पटरी का आरसीसी सड़क चौड़ीकरण और दोनों तरफ लिंटर ढलाई का कार्य चल रहा है। बैदोला चौराहा के बस्ती और बढ़नी मार्ग पर स्थित विभिन्न मॉल और प्रतिष्ठान हैं। यहां खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहक अपने वाहनों को बेतरतीब खड़ा कर देते हैं। जिससे जाम लग जा रहा है। ि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed