फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jai Pratap's Jai in Bansi

जय प्रताप की फिर बांसी में जय

Sat, 11 Mar 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Mar 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Jai Pratap's Jai in Bansi
बांसी से जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी जयप्रताप सिंह को प्रमाण पत्र देते रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. महेंद्र कुमार व प्रेक्षक। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। भाजपा का गढ़ समझे जाने बांसी सीट पर जय प्रताप सिंह ने रिकार्ड सातवीं बार जीत दर्ज कर की। उन्होंने 18942 वोटों के अंतर से सपा प्रत्याशी लालजी यादव को हराया। जयप्रताप को कुल पड़े मतों मेें 77548 वोट मिले और लालजी यादव को 58606 मत मिले, जबकि बसपा प्रत्याशी लालचंद्र निषाद को 35425 वोटों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

बांसी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना में पहले ही चक्र से भाजपा प्रत्याशी जयप्रताप ने बढ़त बनाई जो आखिरी चक्र तक बरकरार रही। सपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर तो रहे लेकिन कभी बराबरी करते या टक्कर देते नजर नहीं आए। यही हाल बसपा प्रत्याशी का रहा, जो शुरू से लेकर आखिर तक तीसरे नंबर पर बने रहे। हर चक्र की गणना के साथ अंतर बढ़ता रहा, जिसके चलते भाजपा समर्थक शुरू से ही अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जयप्रताप को 47323 और उनके प्रतिद्वंदी सपा के लालजी यादव को 44429 वोट मिले थे। वहीं इस बार भाजपा ने सारे चुनावी समीकरणों को तोड़ते हुए रिकार्ड मतों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बांसी सीट पर पिछले कई चुनावों से सीधी लड़ाई भाजपा और सपा के बीच ही देखी जा रही है। पिछले तीन चुनावों में इस सीट पर बसपा ने ब्राह्मण प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। तब कड़े मुकाबले में जीत-हार का अंतर दो से ढाई हजार तक होता था। इस बार उसने लालचंद्र निषाद पर दांव लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के प्रत्याशी चयन ने भाजपा की राह और आसान कर दी। पिछले चुनावों में जिन ब्राह्मण मतों का बंटवारा बसपा में होता था वह इस बार नहीं हुआ। इसका सीधा लाभ भाजपा को मिला। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र की तरह भाजपा यहां भी बसपा के दलित वोट में सेंधमारी करने में सफल रही। भाजपा को हराने के लिए इस सीट पर मुस्लिम वोट में से अधिकांश सपा के खाते में गया जबकि भाजपा के पक्ष में हिंदू मतों के ध्रुवीकरण की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed