फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   It was cloudy all day, there was light drizzle

Siddharthnagar News: दिन भर छाए रहे बादल, हल्की बूंदाबादी हुई

Sat, 02 Mar 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 02 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
It was cloudy all day, there was light drizzle
सिद्धार्थनगर। पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। दिन में हल्की बूंदाबादी भी होती रही। मौसम विज्ञानी के अनुसार रविवार को दिन में 12 बजे तक बारिश होने की संभावना है। उसके बाद बारिश थम जाएगी। हालांकि, राहत की बात है कि अधिकतम तापमान नहीं बढ़ा।
विज्ञापन

मौसम सुहावना हाेने से शहर के लोगों में काफी खुशी देखी गई। वहीं, कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि बारिश से गेंहू की फसल पर बुरा असर नहीं पड़ेगा, बल्कि फायदा ही होगा। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार कल तक बादल छाए रहेंगे। सोमवार को फिर से आसमान साफ हो जाएगा और दिन भर धूप निकलेगी। रविवार को न्यूनतम तापमान बढ़ेगा लेकिन, अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। शनिवार अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जो 14 डिग्री से बढ़कर करीब 16 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एसके मिश्रा ने बारिश को लेकर बताया कि गेंहू की फसल पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। बारिश, जिन फसलों की बालियां फूट गई हैं, जिनकी फूटने वाली हैं, जो कम अवधि की फसलें हैं उनके लिए फायदेमंद है। किसानों को खेतों में पानी नहीं चलाना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि यदि वातावरण में नमी कई दिनों तक बरकरार रही तो फसलों पर पीलीगेरूई नाम की बीमारी फैलने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को सलाह देते हुए उन्होंने बताया कि यदि पौधे में पीलापन दिखे तो उसके पत्ते को हथेली पर रगड़कर देखे। अगर वह पीला रंग छोड़ता है तो उसे पीलीगेरूई बीमारी लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed