फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   It rained on the third day too, relief from heat

Siddharthnagar News: तीसरे दिन भी हुई बारिश, गर्मी से राहत

Sun, 13 Apr 2025 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
It rained on the third day too, relief from heat
शहर के ऑफिसर्स कालोनी में बारिश के दौरान छाते के सहारे आते-जाते युवक। संवाद
-रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मौसम में हो रहे बदलाव से हर कोई परेशान है। धूप खिलने के साथ ही अचानक बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं किसानों को फसल की चिंता सता रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तेज धूप होने की संभावना है।

रविवार को सुबह तेज धूप खिल गई। इससे लोगों को गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया, लेकिन करीब 10 बजे से काले बादल छाने लगे। थोड़ी ही देर में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। इससे लोगों को एक बार फिर गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा। करीब दो बजे अचानक बादल छाने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिसके बाद करीब पांच से 10 मिनट तक तेज बारिश भी हुई। बारिश होने के बाद धूप खिल गई, लेकिन गर्मी का एहसास नहीं हुआ। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन बादलों की आवाजाही भी हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed