{"_id":"6702f4b85d4a2f124d0c15c7","slug":"it-is-humid-in-the-morning-and-evening-and-the-weather-is-becoming-hot-due-to-sunshine-during-the-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-125320-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सुबह-शाम नम तो दिन में धूप होने से माैसम हो रहा गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सुबह-शाम नम तो दिन में धूप होने से माैसम हो रहा गर्म
Mon, 07 Oct 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
धूप में गर्मी का अहसास छांव में सामान्य हो रहा मौसम
-रविवार को अधिकतम तापमान 32.7 व न्यूनतम 24.6 डिग्री रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मौसम एक बार फिर मिजाज बदल रहा है, पिछले दिनों की अपेक्षा गर्मी से राहत मिलने लगी है। वर्तमान समय में लोगों को धूप में ही गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि सुबह शाम लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। पिछले दो दिनों से लोगों को उमस भी नहीं सता रही है।
रविवार को सुबह से ही आसमान में धूप निकल गया। लेकिन मौसम नम रहा। मौसम में नमी होने से लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ है। दोपहर में तेज धूप होने से दोपहर में गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन छांव में आने के बाद लोगों को गर्मी का अहसास नहीं होता था। सुबह शाम मौसम नम रहने से पार्कों व सड़कों पर भी काफी भीड़ हो रही है। मौसम नम होने से पूरे दिन बाजारों में भी चहल पहल रह रही है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी सुबह शाम मौसम नम रहेगा। ठंडक का महीना करीब आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 32.7 व न्यूनतम 24.6 डिग्री दर्ज किया गया।