{"_id":"6ab8193e1566733c070d895d","slug":"it-is-essential-for-the-mother-and-child-to-remain-healthy-kamlesh-siddharthnagar-news-c-208-1-sgkp1011-192794-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां और बच्चे का स्वस्थ रहना जरूरी : कमलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां और बच्चे का स्वस्थ रहना जरूरी : कमलेश
Sun, 27 Sep 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हेल्दी बेबी किट वितरित करते केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान
रुद्रपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि मां और बच्चे का स्वस्थ रहना केवल परिवार ही नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज की बुनियाद है।
गर्भावस्था से लेकर बच्चे के शुरुआती वर्षों तक पोषण और स्वास्थ्य देखभाल पर विशेष ध्यान जरूरी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।
राज्यमंत्री शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक सभागार में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी हुआ।
इस दौरान विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में शुरुआती वर्षों का पोषण अहम है।
हेल्दी बेबी प्रतियोगिता में चयनित चार बच्चों को किट देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए 30 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को ड्रेस और प्रशस्ति पत्र दिए गए।