फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   It didn't rain on thundering clouds

Siddharthnagar News: गरजते रहे बादल पर नहीं हुई बारिश

Tue, 11 Jul 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 11 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
It didn't rain on thundering clouds
सिद्धार्थनगर। आसमान में दिनभर छाए रहे बादल खूब गरजे लेकिन बारिश न होने से शहरवासी उमस से बेहाल हो उठे। शनिवार रात में हल्की बारिश के बाद रविवार और सोमवार को गर्मी और उमस रही। सोमवार को शाम को तापमान कम होने के साथ ही उमस एवं गर्मी से राहत मिली तो लोग सड़क पर टहलते नजर आए। दिन में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शहर में 12 मिमी, बांसी में 20.6 मिमी, डुमरियागंज में सात मिमी बारिश दर्ज किया गया। राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में तीन दिन तक अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन



लाल निशान से नीचे आया बाणगंगा का जलस्तर
सिद्धार्थनगर। कहीं-कहीं बारिश के बावजूद सोमवार को जनपद की सभी नदियों का जलस्तर खतरे के लाल निशान से बहुत नीचे रहा। दो दिन से लाल निशान से ऊपर बह रही बाणगंगा नदी का जलस्तर सोमवार को खतरे के लाल निशान से नीचे आ गया। इसके अलावा भले ही राप्ती, बूढ़ी राप्ती, कूड़ा, घोघी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है लेकिन उनका जलस्तर शनिवार को भी धीरे-धीरे बढ़ एवं घट रहा है।
विज्ञापन






नदियों का जलस्तर (मीटर में)



नदी खतरे का स्तर रविवार सोमवार



राप्ती 84.900 81.100 81.190

बूढ़ी राप्ती 85.650 82.500 82.180

कूड़ा 83.520 78.090 78.170

घोघी 87.000 83.10 83.10

बाणगंगा 93.420 93.50 93.30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed