{"_id":"61fc15737861fd586943e1da","slug":"irfan-malik-nominated-by-aimim-as-candidate-siddharthnagar-news-gkp4257910140","type":"story","status":"publish","title_hn":"इरफान मलिक को एआईएमआईएम ने बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इरफान मलिक को एआईएमआईएम ने बनाया प्रत्याशी
विज्ञापन
इरफान मलिक।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
इरफान मलिक को एआईएमआईएम ने बनाया प्रत्याशी
डुमरियागंज। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक और मंत्री रह चुके मलिक कमाल यूसुफ के पुत्र इरफान मलिक को एआईएमआईएम ने प्रत्याशी बनाया है।
ने एआईएमआईएम का दामन थामकर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में वे दो दिन पूर्व पार्टी में शामिल हुए थे। उसके बाद से उनके चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी।
बृहस्पतिवार को तस्वीर एकदम साफ हो गई। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भी ऐसे ही हालात बने थे, जब मलिक कमाल यूसुफ, पीस पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़े। उन्होंने जीत हासिल कर सबको चौंका दिया था। अपने पिता की तरह उनकी राजनीतिक विरासत संभालने उतरे इरफान मलिक, इतिहास को दोहरा पाते हैं या नहीं, इस पर लोगों की नजर है।