{"_id":"62893bb352d8dc33cc51865a","slug":"invalid-taxi-stands-erased-siddharthnagar-news-gkp43767999","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध टैक्सी स्टैंड हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध टैक्सी स्टैंड हटाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध टैक्सी स्टैंड हटाए गए
तीन सदस्यीय कमेटी ने शहर में चलाया अभियान
साड़ी तिराहा, बांसी तिराहा, सोंहास मार्ग और सिंचाई कार्यालय के पास के स्टैंड को हटवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अवैध रूप से चल रहे टैक्सी स्टैंड से होने वाले जाम की समस्या को सीएम के संज्ञान में लेने के बाद स्थानीय प्रशासन की भी नींद खुल गई। शनिवार को राजस्व, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शहर में चल रहे चार अवैध टैक्सी स्टैंड को हटवाया। दोबारा वाहन खड़ा करके जाम लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
शहर में अवैध रूप से सड़क के किनारे स्टैंड बनाकर टैक्सी वाहन सवारी भरते थे। इससे शहर में जाम की समस्या बनी रहती थी। बावजूद इसके प्रशासन उन्हें हटाने में रुचि नहीं ले रहा था, जिसका खामियाजा आए दिन नगर में आने वाले लोग भुगत रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाम की समस्या को संज्ञान में लिया और प्रदेश में विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से चलने वाले स्टैंड संचालकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आदेश मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है।
एसडीएम सदर विकास कश्यप, सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव और नगर पालिका सिद्धार्थनगर के जेई की संयुक्त टीम ने नगर के साड़ी तिराहा, बांसी तिराहा, सोहांस मार्ग और नगर के बीच सिंचाई कार्यालय के गेट के सामने चले रहे अवैध टैक्सी स्टैंड पर पहुंचे। यहां वाहन चालकों को चेतावनी दी। कहा कि अब यहां वाहन खड़े करके सवारी नहीं भर सकते हैं। अगर कोई दोबारा वाहन खड़ी करके सवारी भरता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ चलाया प्रशासन ने डंडा
इटवा। इटवा कस्बे में जाम की समस्या को लेकर नगर पंचायत की जेसीबी दूसरे दिन शनिवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान में लगी रही। तहसील प्रशासन ने चौराहे से पूरब बांसी मार्ग से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान ऊंची पटरियों को जेसीबी से खुदवाकर सड़क से नीचा करने व टीन आदि से छाजन किए लोगों का टीना हटाने में नगर पंचायत का पूरा अमला लगा रहा। इस अवसर पर सीओ रमेश चंद्र पांडेय बढ़नी मार्ग पर हटाए गए अतिक्रमण का निरीक्षण करके यह जानकारी करते देखे गए कि एक बार हटाने के बाद कोई दुबारा अतिक्रमण तो नहीं कर रहा है। इस संबंध में एसडीएम अभिषेक पाठक का कहना है कि एक बार हटाने के बाद यदि दोबारा कोई अतिक्रमण करते पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर इटवा पुलिस भी मुस्तैद रही। संवाद
खुद नहीं हटाए कब्जा तो होगी कार्रवाई
बांसी। तहसील क्षेत्र के बेलौहा बाजार में तेजी से बढ़ रहे अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने एसडीएम प्रमोद कुमार व सीओ देवी गुलाम की अगुवाई में सड़क की भूमि की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा किए लोगों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। बेलौहा बाजार में राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की टीम ने मुख्य मार्ग की पैमाइश जरीब से की। इसमें अतिक्रमण करने वाले सभी भवन स्वामियों व दुकानों को निर्देशित किया गया है कि 24 घंटे के अंदर स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन जेसीबी से नियमानुसार अतिक्रमण हटवा देगा। बेलौहा बाजार में इन दिनों तेजी से अतिक्रमण बढ़ रहा था, जिससे आवागमन में लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। लोग प्रशासन से अतिक्रमण को हटाने की मांग भी कर रहे थे। संवाद