फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   invalid taxi stand erased

हटाया गया टैक्सी स्टैंड, सड़क पर भटक रहे यात्री

Mon, 23 May 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
invalid taxi stand erased
हटाया गया टैक्सी स्टैंड, सड़क पर भटक रहे यात्री
विज्ञापन

स्थायी व्यवस्था किए बिना टैक्सी स्टैंड हटाने से यात्रियों की हो रही सांसत
पुलिस व प्रशासन ने शहर के विभिन्न स्थानों पर खड़े वाहनों को हटवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शासन के निर्देश पर शहर से बाहर जाने वाले प्रमुख मार्गों के विभिन्न स्थानों पर अवैध तरीके से खड़े होने वाले वाहन हटा दिए गए। बिना स्थायी व्यवस्था किए टैक्सी स्टैंड हटाए जाने से शहर से गंतव्य तक जाने वाले यात्रियों को वाहन ढूंढने के लिए सड़क पर भटकना पड़ रहा है। कई ट्रेन निरस्त होने से गोरखपुर आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को भी सांसत झेलनी पड़ रही है।
शहर के गोरखपुर, बांसी, शोहरतगढ़, बर्डपुर व सोंहास आदि मार्गों पर विभिन्न स्थानों पर निजी वाहन खड़े होते थे। यहां से यात्री इन वाहनों से गंतव्य तक यात्रा करते थे। वर्तमान में शासन के निर्देश पर पुलिस व प्रशासन ने इन स्थानों से वाहनों को हटवा दिया है। रविवार को निर्धारित स्थानों पर वाहन न मिलने पर जिले के बांसी, इटवा, शोहरतगढ़, बर्डपुर व सोंहास समेत गोरखपुर और बस्ती आदि स्थानों पर जाने वाले यात्री सड़क पर भटकते नजर आए। इन मार्गों पर यात्री वाहन की तलाश में दूर तक पैदल ही भटकते दिखे। वहीं, शहरवासी केदार जायसवाल, संदीप, नसीम खान व फरियाद का कहना है कि जब तक वाहनों के खड़ा होने के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक निजी वाहनों के लिए अस्थायी व्यवस्था की जानी चाहिए। ताकि यात्री निर्धारित स्थान पर वाहन पा सकें और उनकी यात्रा सुगम हो सके। एसओ तहसीलदार सिंह का कहना है कि शासन के निर्देश पर अवैध टैक्सी स्टैंडों पर खड़े होने वाले वाहनों को हटवा दिया गया है।
विज्ञापन

परिवार व सामान सहित कर रहे थे इंतजार
गोरखपुर और बांसी मार्ग पर यात्री वाहन के इंतजार में परिवार व सामान सहित वाहनों का इंतजार करते दिखे। यात्री सुमेश का कहना था कि वह बच्चों और सामान के साथ वाहन के लिए भटक रहे हैं। कुछ यही हाल ट्रेन से बाहर से आए उमाकांत का था। वह सामान लेकर वाहन की तलाश में सड़क पर दूर तक पैदल भटकते नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकल ट्रेन निरस्त होने से परेशानी
गोरखपुर से पीपीगंग, फरेंदा, बढ़नी, बलरामपुर होते हुए गोंडा तक जाने वाली कुछ लोकल ट्रेनें निरस्त होने से इन स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ट्रेन न मिलने से निजी वाहन की तलाश करने के लिए यात्री सड़क पर भटक रहे हैं।

निजी वाहनों से बंद हुई अवैध वसूली
नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर संचालित टैक्सी स्टैंड पर खड़े होने वाले निजी वाहनों से अवैध तरीके से वसूली होती थी। टैक्सी चालकों ने नगर क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड की नीलामी एवं निजी वाहनों से वसूली पर रोक के बावजूद अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। अब निजी वाहनों से स्टैंड के नाम पर वसूली बंद हो गई है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed