{"_id":"69a1fb2fa6906799cf078e95","slug":"intensify-enforcement-action-to-reduce-road-accidents-siddharthnagar-news-c-205-1-ksh1001-155594-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क हादसों में कमी लाने के लिए तेज करें प्रवर्तन कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क हादसों में कमी लाने के लिए तेज करें प्रवर्तन कार्रवाई
Sat, 28 Feb 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रवर्तन की कार्रवाई तेज करने के लिए डीएम ने निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी आई है। इस पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने प्रवर्तन कार्रवाई और अधिक सख्ती से संचालित करने का निर्देश दिए, ताकि दुर्घटनाओं में और कमी लाई जा सके। एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने कहा कि जिले में हेलमेट, सीट बेल्ट एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमित रूप से चेकिंग और चालान की कार्रवाई की जा रही है। इस पर डीएम ने सभी वाहन विशेषकर स्कूली वाहनों की फिटनेस की नियमित जांच करने, वाहन चालक व परिचालकों का समय-समय पर नेत्र परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन कराने और विद्यालय प्रबंधन से संबंधित प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लेने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ठोस कदम उठाएं।
इस दौरान एसपी केशव कुमार, एडीएम वैभव मिश्र, बीएसए डॉ. रामजियावन मौया, एआरएम जयप्रकाश प्रधान आदि मौजूद रहे।